Jara Hatke : मछली बेचने के लिए टंकी में बैठा दी बिकिनी पहनी लड़कियां, फिर क्या था…

Jara Hatke : फिश मार्केट में एक दुकानदार ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दुकानदार ने मछली बेचने के लिए पानी की टंकी में बिकिनी पहनाकर लड़कियों को बैठा दिया।

Jara Hatke : फिश मार्केट में एक दुकानदार ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दुकानदार ने मछली बेचने के लिए पानी की टंकी में बिकिनी पहनाकर लड़कियों को बैठा दिया। फिर क्या था लोगों की इतनी भीड़ जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता था। यह ताजा मामला थाईलैंड का है। यहां एक दुकानदार ने अपनी दुकान की सेल बढ़ाने के लिए यह तरीका ढूंढा था।

थाईलैंड के चाटुचक मार्केट में बीते दिनों एरोवाना मॉल की ग्रैंड ओपनिंग की गई। इसमें हजारों की संख्या में लोग उमड़े। जी नहीं, ये लोग मॉल घूमने नहीं आए थे। दरअसल, इस मॉल में बने एक फिश शॉप में दुकानदार ने सेल बढ़ाने के लिए जो आइडिया अपनाया, उसी की वजह से लोग यहां आए थे। इस दुकानदार ने अपनी शॉप के बाहर पानी की टंकी में बिकिनी पहनाकर लड़कियों को बैठा दिया था। इन लड़कियों को देखने के लिए ही भीड़ उमड़ी थी।

पहले ही करवा दी थी घोषणा

बैंककॉक के इस फिश स्टोर ने कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए ये आइडिया अपनाया था। स्टोर के ग्रैंड ओपनिंग से पहले उसने टंकी में लड़कियों की बात की घोषणा करवा दी थी। इस घोषणा के बाद ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस दुकान की ओपनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो तुरंत ही वायरल हो गया। 26 सेकंड के इस वीडियो को 80 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसमें टंकी के अंदर बिकिनी पहने लड़कियां ग्राहकों को मछली खरीदने के लिए बुलाती नजर आई।

लोगों ने बताया खूबसूरत

वायरल हुए इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। साथ ही कई लोगों ने इसपर कमेंट भी किया। एक यूजर ने लिखा कि ये मछलियां तो वाकई काफी खूबसूरत हैं। वीडियो को 20 जुलाई को अपलोड किया गया था। अस्सी लाख व्यूज के साथ ही इसपर करीब बीस हजार से अधिक लाइक भी आ चुके हैं। एरोवाना मॉल की वेबसाइट के मुताबिक, मलेशिया में उनका सबसे बड़ा फिशिंग फार्म है। ये कंपनी कई देशों में मछली की सप्लाई करती है। इसमें साउथ कोरिया, जापान, चीन, विएतनाम, आॅस्ट्रेलिया और कनाडा भी शामिल है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button