Boxing News : महिला विश्व मुक्केबाजी में जैसमीन, शशि जीते लेकिन श्रुति हारकर बाहर

Latest Boxing News : राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता जैसमीन लंबोरिया ने तंजानिया की न्यांबेगा बीट्राइस को आरएससी फैसले के आधार पर महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में हरा दिया।

Latest Boxing News : नई दिल्ली. राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता जैसमीन लंबोरिया ने तंजानिया की न्यांबेगा बीट्राइस को आरएससी फैसले के आधार पर महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में हरा दिया। शशि चोपड़ा (63 किलो) ने कीनिया की एमवांगी टेरेसिया को 5.0 से हराया।

भारत की श्रुति यादव (70 किलो) हालांकि अपना मुकाबला हार गई जिन्हें चीन की झोउ पान ने 5.0 से शिकस्त दी। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने वाली जैसमीन ने 60 किलो वर्ग में 90 सेकंड में ही जीत दर्ज की। उनके घूंसे इतने दमदार थे कि तंजानिया की मुक्केबाज संभल ही नहीं सकी।

पहले दिन निकहत जरीन और प्रीति ने भी अपने अपने मुकाबले आरएससी फैसले पर ही जीते थे जब रैफरी ने एकतरफा मुकाबला रोक दिया था। जैसमीन का सामना अब ताजिकिस्तान की समाडोवा मिजगोना से होगा। वहीं शशि की टक्कर जापान की किटो मेइ से होगी जो 2022 एशियाई चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button