Breaking News: कड़ाके की ठंड का असर, भोपाल कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय

Breaking News: शीतलहर के चलते राजधानी भोपाल के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिसका आदेश कलेक्टर ने निकाल दिया है।

Breaking News: उज्जवल प्रदेश डेस्क, भोपाल. मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिनों से सर्द हवाओं ने डेरा डाल ​रखा है। सुबह कोहरे का कहर साफ नजर आता है। ऐसे में भीषण ठंड और शीतलहर के चलते राजधानी भोपाल के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिसका आदेश कलेक्टर ने निकाल दिया है बता दें​ कि सुबह से ठंड में स्कूल जाते समय बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट है।

9 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल – Breaking News

राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब जिले के 12 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही खुलेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। डीईओ एनके अहिरवार ने बुधवार को सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के लिए यह निर्देश जारी कर दिए। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए रहेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे।

Also Read: UPI खा गया ATM : नोटबंदी के बाद से UPI Transactions बना ऑलटाइम टेलर मशीन

कलेक्टर का आदेश – Breaking News

mp news

अभी और गिरेगा तापमान – Breaking News

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में जारी बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। अनुमान है कि अगले 6-7 दिनों तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। साथ ही, प्रदेश के न्यूतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है।

Also Read: IND W vs AUS W 3rd ODI Live Score: अरुंधति की आग में झुलसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, रचा इतिहास

इंदौर में पांच डिग्री लुढ़का पारा

प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भोपाल का रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा ग्वालियर में 10.8 डिग्री, इंदौर में 11.4 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।

इंदौर में दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। यहां तापमान सबसे कम 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में 23.4 डिग्री, उज्जैन में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.8 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पिपरसमा (शिवपुरी) में 6.8 डिग्री, मरूखेडा (नीमच) में 7.4 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, गिरवर (शाजापुर)/गुना में 8.6 डिग्री और सीहोर/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 9 डिग्री के साथ इन शहरों में प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

‘Pushpa 2’ Box Office Collection Day 7: अल्लू अर्जुन ने सबसे ज्यादा कमाई करने का बनाया रिकॉर्ड

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button