Buddha Purnima 12 मई को: धूप, दीप, पुष्प, चंदन अर्पित करें, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Buddha Purnima : 12 मई 2025 को बुद्ध पूर्णिमा है। इस दिन जातक धूप, दीप, पुष्प, चंदन अर्पित करे। इस तरह करने से पितरों का उसको विशेष आशीर्वाद मिलता है।

Buddha Purnima : उज्जवल प्रदेश डेस्क. 12 मई 2025 को बुद्ध पूर्णिमा है। इस दिन जातक धूप, दीप, पुष्प, चंदन अर्पित करे। इस तरह करने से पितरों का उसको विशेष आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि हर वर्ष वैशाख माह में आने वाली पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप मनाते हैं। इस बार बुद्ध पूर्णिमा सोमवार 12 मई को पड़ रही है।

मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा पर ही गौतम बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटना घटित हुई हैं, जिसमें उनका जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण (प्राणों का त्याग) शामिल है। इसलिए इस दिन को बौद्ध धर्म में “तीन बार धन्य उत्सव” भी कहा गया है।

बुद्ध के वचनों का पाठ भी करें

बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होने के बाद सफेद रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान बुद्ध की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं और धूप, दीप, पुष्प, चंदन और फल आदि अर्पित करें। साथ ही इस दिन भगवान बुद्ध का ध्यान करते हुए शांति पाठ करें। साथ ही भगवान बुद्ध के वचनों का पाठ भी करें और उन्हें जीवन में भी अपनाएं।

शुभ फलों की प्राप्ति होती है

हिंदू धर्म में पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने का काफी महत्व माना गयाै है। ऐसे में आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने सा आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

चप्पल, छतरी, अनाज या फल आदि का दान करें

वैशाख के महीने में काफी गर्मी पड़ती है। ऐसे में आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन आप पानी से भरा घड़ा गरीबों व जरुरतमंद आदमियों के बीच कर सकते हैं। इसके साथ ही दिन पर पंखा, चप्पल, छतरी, अनाज या फल आदि का दान करना भी काफी शुभ माना गया है। इससे आपको पितरों का भी आशीर्वाद भी मिलता है।

इन मंत्रों का करें जप

  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन के दिन भगवान बुद्ध का ध्यान करते हुए ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ मंत्र का जप करते हैं।
  • इस दिन पर चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए ‘ऊं एं क्लीं सोमाय नम:’ मंत्र का जप कर सकते हैं।
  • बुद्धि पूर्णिमा की दिन पीपल के पेड़ की पूजा का भी खास महत्व माना गया है। ऐसे में पूजा के दौरान “ॐ मणि पद्मे हुं” मंत्र का जाप कर सकते हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button