आवास बोर्ड की भूमि पर बने मकानों पर चलेगा बुलडोजर, 70 लोगों को भेजा नोटिस

पटना
पटना के राजीवनगर में आवास बोर्ड की भूमि पर बनाए गए लगभग 70 मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां लगभग 20 एकड़ भूमि को अधिग्रहित कर पटना उच्च न्यायालय के जजों के लिए आवास बनाया जाना है। सदर अंचलाधिकारी की ओर से 70 लोगों को नोटिस भेजा गया है। 23 मई को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक लोगों को अंचल कार्यालय में आकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।  प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजीव नगर के स्थानीय लोगों में सरगर्मी बढ़ गई है। अभी से लोग गोलबंद होना शुरू हो गए हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि एक बार फिर राजीव नगर के लोगों और प्रशासन के बीच टकराहट होगी।

अंचलाधिकारी द्वारा भेजे गए नोटिस में खेसरा संख्या 2590, 2591, 2589, 2588, 2587, 2586, 2606, 2605, 2422, 2610, 2614, 2618, 2617, 2620, 2619, 2613, 2612, 2603, 2602, 2601, 2600, 2599, 2598 में पड़ने वाले मकान, बाउंड्री, झोपड़ी आदि को तोड़ा जाएगा।  यह इलाका राजीव नगर थाने और कर्पूरी भवन के पीछे वाला इलाका है। सीओ ने बताया कि राजीव नगर (नेपालीनगर) नब्बे फीट सड़क के दोनों ओर बनाए मकान का अधिग्रहण होगा। पहले बायीं ओर के उसके बाद दांयी ओर बने मकान का अधिग्रहण होगा। यहां जजों के लिए आवास बनना है। वहीं रजिस्ट्री कार्यालय के लिए भी भूमि का अधिग्रहण होना है।

पहले भी हो चुका है अधिग्रहण
इससे पहले नेपाली नगर के घुड़दौड़ रोड में सीआईएसएफ के कैंप कार्यालय, सीबीएसई के लिए भूमि अधिग्रहित की गई थी। इस दौरान इस इलाके में स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच हंगामा हुआ था। पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी। इसमें आगजनी भी हुई थीं। प्रशासन ने दोनों कार्यालय के लिए भूमि अपने कब्जे में ले लिया था। सीओ का कहना है के लोगों को अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह मान लिया जाएगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

 

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button