CG Election 2023 BJP Candidate List: भाजपा ने छत्तीसगढ़ में उतारे 64 उम्मीदवार, पूर्व सीएम रमन सिंह को भी मिला मौका

CG Election 2023 BJP Candidate List: भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राज्य की 64 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं।

CG Election 2023 BJP Candidate List: उज्जवल प्रदेश, रायपुर. भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राज्य की 64 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। आदिवासी बहुल राज्य में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। भाजपा ने अपनी लिस्ट में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को राजनांदगांव से मौका दिया है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को लोरमी से मैदान में उतारा है। छत्तीसगढ़ की सूची में भी भाजपा ने तीन सांसदों को मौका दिया है। इनमें पत्थलगांव की सांसद श्रीमती गोमती साय और भरतपुर सोनहत सीट की सांसद रेणुका सिंह शामिल हैं। वहीं अरुण साव भी सांसद ही हैं।

भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम रमन सिंह को भी चुनावी समर में मौका दिया है। उन्हें या फिर किसी भी नेता को पार्टी ने राज्य में सीएम का फेस घोषित नहीं किया है, लेकिन रमन सिंह को आगे लेकर जरूर चल रही है। रमन सिंह राज्य के 15 सालों तक सीएम रहे थे, लेकिन 2018 में करारी बार के बाद उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्य की राजनीति से ज्यादातर दूर ही रखा और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ओहदा दिया था। बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी भाजपा ने दिग्गज चेहरों और सांसदों को विधानसभा के इलेक्शन में उतारा है।

वही रणनीति पार्टी ने छत्तीसगढ़ में कायम रखी है। भाजपा ने मनेन्द्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल को मैदान में उतार दिया है। इसके अलावा सामरी सुरक्षित सीट से उधेश्वरी पैकरा को मौका मिला है। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन सीट से भाजपा पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इस सीट के लिए पहली ही लिस्ट में विजय बघेल का नाम फाइनल हुआ था, जो रिश्ते में भूपेश बघेल के ही भतीजे लगते हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button