CG News: CM विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर में खराबी आने के कारण नहीं हो पाए जशपुर रवाना

CG News: मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में खराबी आने के कारण आज वह जशपुर के लिए रवाना नहीं हो पाए।

CG News: उज्जवल प्रदेश, रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में खराबी आने के कारण जशपुर के लिए रवाना नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर के उड़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। जानकारी के अनुसार टेक्निकल समस्या के चलते हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया। इसकी सूचना मिलते ही SSP लाल उम्मेद सिंह समेत सुरक्षा बल के अधिकारी पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु साय डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक पुलिस लाइन हेलीपैड में बैठकर हेलीकॉप्टर के ठीक होने का इंतजार करते रहे। तकनीकी खराबी ठीक हो पाने पर सीएम एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां से वे दूसरे हेलीकॉप्टर से जशपुर रवाना होंगे।

बता दें कि सीएम साय आज दोपहर 12 बजे जशपुर दौरे पर जाने वाले थे, जहां दुलदुला विकासखंड के जामटोली में आयोजित मां शारदा धाम मेला में शामिल होने का शेड्यूल है। इसके बाद वहां से शाम 4 बजे वापस रायपुर लौटने वाले थे।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button