CG News: संसार का भय हैं मृत्यु – संत राजीव नयन

Latest CG News: रायपुर. जब हम भागवत की कथा सुनते हैं तो हमारा जीवन सार्थक हो जाता है। भागवत की कथा से हमें क्या प्राप्त होना चाहिए, जब हम भागवत कथा सुने तो हमारा मन पूरी तरह से कृष्ण मय हो जाना चाहिए और हमें कृष्ण मिल जाए इस भाव से हमें भागवत कथा सुननी चाहिए। संसार का सुख न चाहने पर हमें दुख मिल जाए और दुख न चाहने पर हमें सुख मिल जाए तो क्या होगा। जैसे बिना चाहे व्यक्ति को दुख प्राप्त होता है वैसे ही बिना दुख चाहे व्यक्ति को सुख भी प्राप्त होता है। संसार का भय मृत्यु है। इसी में पूरा जीवन गुजर जाता है कि न जाने कब मौत आ जाए?

हिंद स्पोर्टिंग मैदान लाखेनगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सत्संग में संत राजीव नयन महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि भक्ति को बढ़ाने और कृष्ण को प्राप्त करने वाली कथा सुननी चाहिए। सावधान का अर्थ है, स का मतलब जब भी आप भागवत कथा सुनने आए तो सरल होकर भागवत की कथा सुने, कितनी भी आपको जानकारी हो लेकिन हमें सरल होकर सुननी चाहिए। व शब्द का अर्थ है भागवत कथा वानरों के लिए लिखी गई है। ध शब्द का अर्थ है श्रवण ही नहीं करना है हमें उसे धारण भी करना है। न का मतलब एक भागवत कथा अगर जीवन में उतार लिया तो जीवन में दूसरी भागवत कथा कराने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

कालरुपी सर्प से बचने का एक मात्र उपाय है भागवत कथा सुनो और दूसरा कोई साधन नहीं है। मोक्ष की प्राप्ति के लिए भगवान शिव ने परिक्षित को भागवत की कथा सुनाया, जब वह कथा सुना ही रहे थे तो उसी समय देवता लोग आ गए। देवता भी तरसते हैं श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का पुण्य जीवन काल में जिस मनुष्य को मिल गया उसका जीवन भी धन्य हो गया। सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग बनाने की शनिवार की सुबह शुभ मुर्हूत में शुरूआत हुई। संत राजीव नयन महाराज एवं संजीव नयन महाराज ने शिवलिंग निर्माण और उसकी महत्ता को प्रतिपादित किया। यह क्रमश: हर दिन चलेगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button