CG News: छत्तीसगढ़-पारा गिरने से बढ़ने लगी ठंड, अभी दो डिग्री और गिरेगा रात का तापमान, यहां छाया घना कोहरा

CG News: छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने से ठंड बढ़ने लगी है। एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का दौर शुरू होने वाला है। इससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

CG News: उज्जवल प्रदेश, रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने से ठंड बढ़ने लगी है। एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का दौर शुरू होने वाला है। इससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। बीते दिनों की तुलना में बलरामपुर जिले में न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई है।

यहां रात का पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही ग्रामीण और आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों के जिलों में आज रविवार को घना कोहरा छाए रहेगा। इसके साथ ही यहां ठंड भी जबरदस्त पड़ने वाली है। दूसरी ओर अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद पारा चढ़ सकता है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। अगले दो दिनों तक रात के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से शुष्क हवा फिर आगमन हो रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। राज्य के उत्तर भागों को छोड़कर बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। साथ ही शुष्क हवा चलेगी।

आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। बादल छटने से ठंड में हल्की बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में कमी भी आई है। वहीं शनिवार को सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 30.8 डिग्री दर्ज किया गिया है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button