छत्तीसगढ़-चार आईपीएस के ट्रांसफर, लाल उम्मेद रायपुर एसएसपी और हरीश बने CM सुरक्षा एसपी

रायपुर.

राज्य शासन ने कल देर रात छत्तीसगढ़ में चार आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के एक अफसर का भी ट्रांसफर किया गया है। सीएम सुरक्षा पुलिस अधीक्षक आईपीएस लाल उम्मेद सिंह अब रायपुर के नए एसपी बनाए गए हैं। वहीं संतोष सिंह को एसएसपी रायपुर से हटाकर पुलिस मुख्यालय में AIG बनाया गया है।

कोरिया एसपी सूरज सिंह परिहार को  CAF 14वीं बटालियन बालोद का कमांडेंट बनाया गया है। इसके साथ ही 18वीं बटालियन मनेंद्रगढ़ के कमांडेंट रवि कुर्रे को कोरिया का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग के अवर सचिव डीएस धुर्वे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button