छत्तीसगढ़-कबीरधाम में चल रहा जल उत्सव, ग्रामीणों को बता रहे पानी का महत्व

कबीरधाम.

जल संरक्षण, जल संवर्धन और जल की महत्त्ता को लोगों को पहुंचाने आने वाले 20 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में “जल उत्सव“ का आयोजन होगा। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा जल उत्सव के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के आकांक्षी ब्लॉक बोड़ला का चयन किया है। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पूरे देश के बीस अलग-अलग राज्यो के आकांक्षी विकासखंड का चयन हुआ है, जिसमे छत्तीसगढ़ के एक मात्र बोड़ला ब्लॉक शामिल है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने “जल उत्सव“ के मूल उद्देश्यों को आकांक्षी ब्लॉक बोड़ला के विशेष-पिछड़ी जनजाति बैगा तथा आदिवासी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जल उत्सव आयोजन को कलस्टर बनाकर ग्रामीणों की सहभागिता बढाने के लिए कहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) से मिली जानकारी अनुसार जिले में जल उत्सव का आयोजन छह नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा। भारत सरकार व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना के बारे में जानकारी प्रदान किया जाएगा। जल सरंक्षण की सामूहिक जागरूकता की आवश्यकता के बारे में तथा उपलब्ध जल श्रोतों की समुचित उपयोग तथा जल श्रोतों की स्वामित्व भाव से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उक्त जल उत्सव कार्यक्रम में जल सरंक्षण ‘‘हर घर जल’’ सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत पंप हाऊस उंची टंकिया, जल प्रवाह स्थल आदि का संरक्षण तथा जल संसाधनों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की बढ़ावा देने की जागरूकता और प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसे लेकर  आकांक्षी ब्लॉक बोड़ला के ग्राम तितरी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button