छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों के आईईडी धमाके में दो जवान घायल, उपचार के लिए रायपुर भेजा

बीजापुर।

छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आकर सुरक्षाबलों के जवान घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र पुतकेल कैंप से सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी।

एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई। आईईडी के ब्लास्ट होने से इसकी चपेट में आकर सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को बीजापुर अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। बताया गया है कि जवानों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है। बता दें कि बीते 12 जनवरी को जांगला थाना क्षेत्र के जैगुर के पास नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट किया गया था। जिसकी चपेट में डीआरजी के दो जवान रामसाय मज्जि और गजेंद्र साह घायल हो गए। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button