छत्तीसगढ़-रायपुर में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखे कुछ महिलाओं और अधिकारियों के नाम

रायपुर.

रायपुर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल, युवक घर में अकेला ही रहता था। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम प्रतीक सैम्युल है, जो कि पेशे से कंस्ट्रक्शन और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था।

उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने कुछ महिलाओं और बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हैं। फिलहाल पुलिस ने सुसाइडल नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आत्महत्या की असली वजह सुसाइडल नोट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, प्रतीक सैम्युल ने दो दिन पहले ही आत्महत्या की है। घर में अकेले रहने की वजह से आत्महत्या की जानकारी किसी को नहीं मिली। मृतक का मित्र जब उसके घर पहुंचा, तब उसने फांसी के फंदे पर लटकते हुए अपने दोस्त प्रतीक को देखा। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button