मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री नड्डा ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

उज्जैन.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान दोपहर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन व पूजन-अभिषेक किया। पूजन अभिषेक पं. राजेश पुजारी ,  राम पुजारी व  आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया ।  प्रशान्त पुजारी,  ओम पुजारी व  रमन त्रिवेदी , पुजारी प्रदीप गुरु भी पूजन में उपस्थित थे।

दर्शन पूजन पश्चात केंद्रीय मंत्री नड्डा व मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सपत्नीक नंदीमंडपम्  में ध्यान व पूजन किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर की ओर से  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा व प्रसाद भेटकर सम्मान किया । मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं सांसद वी डी शर्मा को स्मृति चिन्ह ,दुपट्टा व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ,राज्य सभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज  ,सांसद वी.डी.शर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ चिंतामणि मालवीय,महापौर मुकेश टटवाल,नगर निगम सभापति कलावती यादव, जनप्रतिनिधि विवेक जोशी,संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा , प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ आदि मौजूद थे।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button