मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृंदावन में बांके बिहारी लाल के किए दर्शन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को अपने मथुरा प्रवास के दौरान कन्हैया की लीला स्थली वृंदावन में स्वस्तिवाचन के साथ सांवरे सलोने ठाकुर जी और ठकुरानी श्री राधिका रानी के युगल विग्रह रूप "श्री बांके बिहारी लाल" के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बांके बिहारी लाल के दर्शन कर जीवन कृतार्थ हो गया। उन्होंने श्री बांके बिहारी से अपने भक्तों के कष्टों को दूर करने और सभी का कल्याण करने की प्रार्थना की।

कुल्हड वाली लस्सी का लिया आनंद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृंदावन में दर्शन के बाद सपरिवार कुल्हड़ वाली लस्सी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हजारों की संख्या में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के बीच वृंदावन के भक्तिमय वातावरण ने लस्सी का आनंद दोगुना कर दिया। दुकानदार द्वारा लस्सी का पेमेंट यूपीआई से लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह नए और बदलते भारत का प्रतीक है।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button