डॉ. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू का छठवा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महू में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में 20 दिसम्बर को सुबह 11:45 बजे शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय संविधान के शिल्पकार युग पुरूष डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को नमन करेंगे। साथ ही दीक्षांत समारोह में कुलगुरू, गुरूजन, अन्वेषक गण और विषय विशेषज्ञ का अभिवादन भी करेंगे।

दीक्षांत समारोह में संस्थान के 16 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जायेगी। अम्डेकर विश्वविद्यालय के द्वारा विगत 5 वर्षों में 100 से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। दीक्षांत समारोह का अर्थ है- शिक्षण काल की पूर्णता: सेवा काल का आरंभ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को ही इंदौर में खजराना भक्त निवास भवन का भी उदघाटन करेंगे। वे ओमनी स्कूल वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button