Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी-2-जी ओर बी-2-बी बैठकों में होंगे शामिल

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट (G2G) और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकों से करेंगे।

Bhopal News: उज्जवल प्रदेश,भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट (G2G) और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकों से करेंगे। इन बैठकों में राज्य के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के उच्च अधिकारियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मिलकर मध्यप्रदेश में निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो के लिए रवाना होंगे। क्योटो में प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश में पर्यटन और सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो में लंच कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ चर्चा का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान, राज्य के विभिन्न उद्योगों, जैसे आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन पर चर्चा की जाएगी, जिससे इन क्षेत्रों में जापान के अनुभव का लाभ लिया जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो के बाहरी इलाकों में स्थित एक अन्य सांस्कृतिक स्थल का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान सांस्कृतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो से टोक्यो के लिए शिंकांसेन ट्रेन से रवाना होंगे।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button