मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय किसान दिवस की दीं शुभकामनाएँ

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाता किसान भाई-बहनों को किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी जी ने किसानों, गरीबों और वंचितों के हितों के संरक्षण और उनके समग्र विकास के लिए अपना सर्वस्व जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका समर्पण और किसान कल्याण एवं कृषि विकास के प्रयास हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती, किसानों के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनके योगदान के बारे में जन सामान्य में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनायी जाती है।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button