CM यादव का बड़ा एलान, प्रदेश के सभी किसानों को दिए जाएंगे सोलर पंप – MP News
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह,निकाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की।

MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. MP में किसानों के लिए CM डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि किसानों की सहकारी बैंकों की कर्ज राशि का ब्याज राज्य सरकार वहन करेगी। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने CM डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। संघ पदाधिकारियों ने भू अधिग्रहण संशोधन ड्राफ्ट मामले में कुछ सुझाव दिए और 31 मार्च तक सहकारी बैंकों के कर्ज जमा न कर पाने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों का ब्याज सरकार भरेगी, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।
भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के भू अधिग्रहण संशोधन ड्राफ्ट के मामले में सीएम को किसानों की चिंता से अवगत कराते हुए उनका पक्ष रखा। किसान संघ ने सीएम डॉ. मोहन यादव से कहा कि किसानों की सलाह और उन्हें विश्वास में लिए बिना जमीन अधिग्रहण नहीं होना चाहिए। भारतीय किसान संघ के तीन प्रांतों, प्रदेश पदाधिकारियों और अखिल भारतीय पदाधिकारियों के सामने राज्य के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2025 का प्रजेंटेशन दिया। इसके बाद किसान संघ ने सीएम के समक्ष ही इसपर सुझाव दिए।
2025 के डिफाल्टर किसानों का ब्याज भरेगी सरकार
किसान संघ ने 31 मार्च तक सहकारी बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों का मुद्दा भी उठाया। इस मामले पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसान संघ से कहा कि किसानों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे किसानों का सहकारी बैंकों का ब्याज राज्य सरकार भरेगी।
मध्यप्रदेश में कुल 4523 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां हैं। इन समितियों से किसानों को खाद, बीज व अन्य कृषि कार्यों के लिए कृषि ऋण (Cooperative Bank Loan) दिया जाता है। खास बात यह है कि यह कृषि ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज दर वाला होता है अर्थात किसानों को बिना ब्याज के ही लोन मिलता है लेकिन किसान डिफाल्टर हो जाते हैं तो ब्याज लगने लगता है। ब्याज राशि ज्यादा होने से किसान और परेशान हो जाता है। जो किसान तय अवधि में ऋण नहीं चुकाते हैं, उनसे समितियां आधार दर के साथ दंड ब्याज वसूलती है।
हर माह लाड़ली बहनों के लिए आती है राखी
- एक करोड़ 27 लाख बहनों के लिए साल में एक बार राखी आती है। लेकिन हमारी सरकार ने तो हर महीने रक्षाबंधन का त्योहार लाड़ली बहनों के लिए बनाया है।
- बहनों के हाथ मैं पैसा आता है तो वह इसका सदुपयोग करती है। अपने बच्चों की पढाई लिखाई में ध्यान देती है।
- सभी प्रकार का प्रबंधन करती है,भाई तो पैसा बिगाड़ देता है,लेकिन बहने जीवन में एक पैसा भी जाया नहीं करतीं। मप्र में पक्के मकानों के लिए फिर सर्वे करा रहे हैं।
- एक एक गरीब को पक्के मकान खोजकर दिए जाएंगे। गैस का चूल्हा पहले बड़े लोगों के लिए था।
- अब गरीब भी उसका उपयोग करते हैं। सरकार गरीब,युवा,किसान,महिला सभी के लिए काम कर रही है।
सभी किसानों को दिए जाएंगे साेलर पंप
- मप्र में जितने भी किसान हैं उन्हें सोलर पंप दिए जाएंगे। पहले साल 10 लाख व उसके अगले साल 10 लाख किसानों को सोलर पंप मिलेगा। जिससे उन्हें बिजली के बिल से मुक्ति मिलेगी।
- इसके साथ ही एक अलग से मीटर लगाएंगे,यदि अधिक बिजली होगी तो हम उसे खरीदेंगे भी जिससे किसान की आमदनी बढ़ेगी।
- इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 25 गाय पालने पर 25 प्रतिशत राशि माफ कर दी जाएगी। वहीं सारा दूध सरकार किसानों से खरीदेगी।
- गरीब वर्ग से कहा कि दिखावे में न जाए,व्यक्ति खर्च न कर सामूहिक विवाह करें,कम खर्चे में पूरी शादी करें। गरीब वर्ग बच्चे बच्चीयों को पढ़ाएं।
- इस लोकतंत्र में एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री,एक गरीब की बेटी मंत्री(संपतिया उइके) व किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन जाता है। इसके साथ ही कहा कि हर ब्लाॅक में एक गांव वृदावन गांव होगा।
पीएचई मंत्री ने अपने मायके के लिए एक पुल की मांग सीएम से की
- मंत्री संपतिया उइके ने इस अवसर पर कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में ससुराल टिकरवारा व हिरदेनगर के बीच बंजर नदी पर पुल आज लोकार्पित हुआ है।
- अब मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि वे मेरे मायके में सुरखी इंद्री के बीच भी एक ब्रिज की स्वीकृति प्रदान करें।
- इसे मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान सबसे अंत में इस पुल को भी निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया।