सीएम साय ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक, रद्द किए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम

रायपुर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आज होने वाले तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

पहले से ही तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायपुर और धमतरी में कार्यक्रम था, जिन्हें जिसमें वे रायपुर में कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के स्वर्णिम महोत्सव के साथ धमतरी में हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम के अलावा विकास कार्यों के अनेक लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद इन तमाम कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. यही नहीं उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के भी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

मनमोहन सिंह को बताया अर्थशास्त्र का दिग्गज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री साय ने लिखा कि मनमोहन सिंह अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button