Conversion in MP: हिंदू महिला से मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, कलमा पढ़ाया और खिलाया गोमांस

Conversion in MP: कैंट थाना क्षेत्र की एक हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म और मतांतरण करवाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी मुस्लिम है। आरोपी नौकरी दिलाने का झांसा देकर शादी शुदा महिला और दो बच्चों की मां को ले गया, जहां उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया।

Conversion in MP: उज्जवल प्रदेश, जबलपुर. जबलपुर कैंट थाना क्षेत्र की एक हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म और मतांतरण करवाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी मुस्लिम है। आरोपी नौकरी दिलाने का झांसा देकर शादी शुदा महिला और दो बच्चों की मां को ले गया, जहां उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। महिला ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी।

बताया कि उसने मतांतरण करने को मजबूर किया। बुरखा पहनाकर कलमा पढ़वाया और गौमांस भी खिलाया। उसकी बातें नहीं मानने पर वह मारपीट करता और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। इस मामले में हिंदू धर्मसेना ने भी आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के लिए कैंट थाने में प्रदर्शन किया।

कई दिनों तक उसने दुष्कर्म किया

हिंदू धर्मसेना के संस्थापक योगेश अग्रवाल ने बताया कि दो जून को कैंट में रहने वाला एक मुस्लिम जो आपराधिक प्रवृत्ति का है उसने शादीशुदा महिला को बातों के जाल में फंसाया और नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ भोपाल ले गया। जहां उसके साथ करीब आठ दिनों तक उसने दुष्कर्म किया। उसे डराता और मारता था।

महिला जब किसी तरह लौटी तो बच्चों को लेकर फिक्रमंद थी। उसने अपने साथ हुए किसी भी हादसे के बारे में कुछ नहीं कहां लेकिन बाद में जब उसके पति ने उसने उससे पूछा तो महिला को संबल मिला और उसने सारी बात बताई।

मतांतरण के लिए मजबूर किया गया, कलमा पढ़ाया

महिला ने कहा कि उसे मतांतरण के लिए मजबूर किया गया। यहां तक कि कलमा पढ़ाया और गौमांस खिलाया गया। सोमवार को इस मामले में महिला हिंदू धर्मसेना के कार्यकर्ताओं के साथ जबलपुर के कैंट पुलिस थाने पहुंची जहां उसने अपनी शिकायत दी।

ALSO READ

इसके पहले भी धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने महिला के मामले में कैंट थाने में शिकायत करने पहुंचे थे जिसके बाद पुलिस ने महिला को दस दिन पहले भोपाल से दस्तयाब कर आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की गई थी। इधर कैंट पुलिस ने इस मामले में जांच का दावा किया है।

https://www.ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/bhopal/bageshwar-dham-chhatarpur-muslim-youth-arrested-from-parikrama-marg-of-bageshwar-dham/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button