CRPF जवान गिरफ्तार: पाक को नापाक खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में NIA ने किया अरेस्ट

CRPF ASI Arrested by NIA- पाकिस्तान को ख़ुफ़िया जानकारी भेजने के आरोप में एक CRPF जवान हुआ गिरफ्तार। 6 जून तक NIA की हिरासत में भेजने का आदेश। गिरफ्तारी के तुरंत बाद, 21 मई को ही उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

CRPF ASI Arrested by NIA- उज्जवल प्रदेश, दिल्ली: पाक को नापाक खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में CRPF जवान गिरफ्तार। सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार उस पर पाक को राष्ट्रीय सुरक्षा से कनेक्ट संवेदनशील जानकारी लीक करने के भी आरोप है।

आरोपी की पहचान और गतिविधियां

मीडिया से बातचीत में NIA के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार CRPF जवान की पहचान मोती राम जाट के रूप में हुई है, जो 2023 से ख़ुफ़िया जासूसी गतिविधियों में सक्रिय था। वह पैसों के बदले देश की संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि वह पाकिस्तानी एजेंटों से विभिन्न माध्यमों से पैसे लेता था।

यह भी पढ़े: Desh News: हरियाणा के कारोबारी परिवार ने POISON खाकर दी जान, कार में मिले 7 शव

दिल्ली से गिरफ्तार किया गया CRPF जवान जाट

उसे अभी पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 6 जून तक NIA की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद, 21 मई को ही उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

यह भी पढ़े: Desh News: Pakistan के लिए जासूसी करने पर तुफैल और हारून को मिली 14 दिन की REMAND

सोशल मीडिया के से प्राप्त हुई जानकारी

CRPF के एक प्रवक्ता के अनुसार केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में यह बात सामने आइ की जाट की सोशल मीडिया गतिविधि संदिग्ध पाई गई और स्थापित नियमों और प्रोटोकॉल का कई बार उल्लंघन किया है। अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक आकलन के बाद मामला गंभीर पाया गया और इसे आगे की जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया। इसके साथ ही, मामले से जुड़े संबंधित व्यक्ति को भारतीय संविधान और CRPF नियमों के अनुरूप प्रावधानों के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

Back to top button