DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली धमाका, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) जुलाई 2025 से 4% बढ़कर 59% हो सकता है। AICPI आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी से इसकी संभावना बढ़ी है। सरकार इसे दिवाली से पहले घोषित कर सकती है। 8वें वेतन आयोग भी बनाया जाएगा।

DA Hike: उज्जवल प्रदेश डेस्क. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की चर्चा 2025 की दूसरी छमाही की शुरुआत से जोरों पर है। लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स का ध्यान इस बात पर है कि इस बार उनका DA कितना बढ़ सकता है।

AICPI डेटा से बढ़ीं उम्मीदें, 4% तक बढ़ सकता है DA

औद्योगिक श्रमिकों के लिए जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) की ताजा रिपोर्ट ने कर्मचारियों की उम्मीदों को पंख दे दिए हैं। मई 2025 में सूचकांक में 0.5 अंक की बढ़त (DA Hike) के साथ यह 144 अंक पर पहुंच गया है।

  • मार्च 2025: 143
  • अप्रैल 2025: 143.5
  • मई 2025: 144

अगर जून 2025 में भी इसी तरह की बढ़ोतरी दर्ज होती है तो माना जा रहा है कि सरकार 4% तक DA बढ़ा सकती है।

कितना मिलेगा फायदा?

मोदी सरकार जुलाई 2025 से DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी, तो वर्तमान 55 प्रतिशत DA 59% हो जाएगा। यह करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधे लाभ देगा। यह DA Hike, या बढ़ोतरी, खासतौर से दिवाली के आसपास वेतन में इजाफा करके लोगों को राहत दे सकता है।

🔹 वर्तमान DA: 55%
🔹 संभावित नया DA: 59%
🔹 लाभार्थी: 1 करोड़+ कर्मचारी और पेंशनर्स

कब होगा ऐलान?

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर 2025 में इसका ऐलान हो सकता है। यदि घोषणा (DA Hike) दिवाली से पहले होती है तो नया DA 1 जुलाई 2025 से लागू किया जा सकता है। पिछली बार की तरह ही सरकार त्योहार से पहले खुशखबरी देने की तैयारी में है।

Mayank Parihar

उज्जवल प्रदेश डॉट कॉम में बतौर सब एडिटर कार्यरत मयंक परिहार को डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव है। टेक्नोलॉजी, ट्रैवल-टुरिज़म, एंटेरटैनमेंट, बिजनेस साथ ही हाईपर-लोकल कंटेंट… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button