DA Hike: अब इन राज्यों के कर्मचारियों का बढ़ाया गया 4% DA

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारी जहां जुलाई छमाही के लिए महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि महंगाई भत्ता 3 या 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। अभी केंद्रीय कर्मचारी का महंगाई भत्ता 42 फीसदी है।

DA Hike News: नई दिल्ली. केंद्रीय कर्मचारी साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, राज्यों में पहली छमाही के लिए डीए और डीआर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। हाल ही में ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत वृद्धि की है।

इस बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता अब 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। कर्मचारियों को उनके जून के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इस घोषणा का लाभ राज्य सरकार के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।

ALSO READ: अवैध दरगाह को हटाने के नोटिस से सुलगा जूनागढ़

इसी तरह, हरियाणा, तमिलनाडु ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाया है। हरियाणा और तमिलनाडु सरकारों ने 4% बढ़ोतरी की घोषणा की। यह 1 जनवरी, 2023 से मूल वेतन के 38% की दर से बढ़कर 42% हो गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी जुलाई छमाही के लिए महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि महंगाई भत्ता 3 या 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। अभी केंद्रीय कर्मचारी का महंगाई भत्ता 42 फीसदी है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों की ही वजह से राजकोष पर संयुक्त रूप से प्रभाव प्रति वर्ष 12,815.60 करोड़ रुपये का होगा। इससे केंद्र सरकार के लगभग 47.58 लाख कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

https://www.ujjwalpradesh.com/state/chhattisgarh/cg-news-recruitment-12-thousand-489/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button