दिल्ली: रामलीला मैदान में भाजपा का पंच परमेश्वर सम्मेलन, एक लाख कार्यकर्ता पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली
रामलीला मैदान में 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पंच परमेश्वर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ माह से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम चल रहा है। प्रत्येक बूथ कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई है।

बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा के सभी मोर्चे व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसकी तैयारी के लिए सातों लोकसभा क्षेत्रों, संगठनात्मक जिलों, मंडलों व शक्ति केंद्रों के अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। सभी प्रभारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।

उनके मोबाइल पर इसके लिए लिंक भेजा जा रहा है। उस पर विवरण भरने के बाद उनका डिजिटल पहचान पत्र बनाया जा रहा है। सम्मेलन स्थल पर आते ही उनकी आनलाइन उपस्थिति दर्ज हो जाएगी। अबतक 50 हजार के करीब कार्यकर्ताओं को लिंक भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए 12 अक्टूबर को रामलीला मैदान में भूमि पूजन कर ध्वज फहराया जाएगा होगा। प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा व अन्य नेता इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। 13 अक्टूबर को सभी लोकसभा क्षेत्रों में सम्मेलन के लिए प्रचार शुरू होगा।

14 अक्टूबर को पोस्टर अभियान चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा पहली बार दिल्ली में इतने बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके स्वागत के लिए अलग-अलग राज्यों के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सभी विधायक, पूर्व विधायक और विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेता इस सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल सरकार की विफलताओं पर चर्चा होगी। कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत- नारे के साथ जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button