Delhi Election: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया व सौरभ भारद्वाज हारे, आतिशी हारते-हारते जीतीं

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती सुबह से जारी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों में से बीजेपी 48, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं।

Delhi Election: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली।

दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट आज 8 फरवरी को आ रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही जारी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों में से बीजेपी 48, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक के चुनाव परिणामों में ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं।

आप उम्मीदवार और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी हार की तलवार लटक रही है। हालांकि, दिल्ली की सीएम आतिशी हारते-हारते चुनाव जीत गई हैं। दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद हलचल तेज होने के साथ ही उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली सचिवालय को भी सील कर दिया गया है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पिछले दो विधानसभा चुनावों की तरह कांग्रेस इस बार भी खाता तक नहीं खोल पाई है। सभी 70 सीटों के चुनाव परिणाम results.eci.gov.in पर जाकर देखे जा सकते हैं। चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, दिल्ली चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को 60.54 फीसदी वोट पड़े थे। दिल्ली चुनाव की मतगणना को सभी 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली चुनाव पर कई एग्जिट पोल ने भाजपा को ‘आप’ पर बढ़त दिखाई थी, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले गए थे।

घौण्डा से अजय महावर लगातार दूसरी बार चुनाव जीते

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : घौण्डा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय महावर लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। महावर ने 26058 से जीत दर्ज की है।

ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हारे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा की शिखा रॉय ने करीब 14 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें 3139 वोट से चुनाव हरा दिया है।

ओखला सीट से AAP के अमानतुल्लाह खान आगे

अमानतुल्लाह खान (आप) : 47798
शिफा उर रहमान खान (एआईएमआईएम) : 27844
मनीष चौधरी (भाजपा) : 10179
अरीबा (कांग्रेस) : 8215

दिल्ली कैंट में AAP के वीरेंद्र कादियान जीते

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : दिल्ली कैंट विधानसभा चुनाव में 8 राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह कादियान करीब 2029 वोट से चुनाव जीत गए हैं।

कालकाजी सीट से दिल्ली की CM आतिशी चुनाव जीतीं

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव जीत गई हैं।

जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया भी चुनाव हारे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : जंगपुरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को चुनाव हरा दिया है।

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे

दिल्ली चुनाव परिणाम लाइव : नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चुनाव हरा दिया है।

आज न्याय हुआ है: कुमार विश्वास

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा कि मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगे। मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है, जिसने ‘आप’ पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है। उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है। जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर मिली – मेरी पत्नी जो गैर-राजनीतिक हैं, रो पड़ीं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button