उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया विशेषांक का विमोचन

भोपाल

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने निवास कार्यालय में जनसंवेदना संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल की मासिक पत्रिका 'मुक्ति की उड़ान' पत्रिका का विमोचन किया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में दी जा रही सेवाओं को अनुकरणीय बताया।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि अग्रवाल पिछले दो दशकों से गरीबों, वंचितो की सेवा कर रहे हैं, उनके द्वारा लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार, बेसहारा लड़कियों की शादी, पढाई का जिम्मा उठाना, नियमित रूप से एम्स अस्पताल में गरीबों की भोजन व्यवस्था की जा रही हैं।

विमोचन के अवसर पर पत्रिका के संपादक राजेंद्र सोनी, एवं तेजेंद्र भार्गव एवं जनसंवेदना की संपादकीय टीम उपस्थित रही।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button