Desh News: िदल्ली के डियर पार्क में पेड़ से लटकी मिलीं लड़का-लड़की की लाशें

Desh News: दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले में डियर पार्क के एक पेड़ से लड़का और लड़की के शव लटके मिले। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। आगे की जांच चल रही है।

Desh News: उज्जवल प्रदेश, दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के दक्षिण पश्चिम जिले में डियर पार्क (Deer Park) के एक पेड़ से लड़का और लड़की (Boy & Girl) के शव (Bodies) लटके (Hanging) मिले। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। आगे की जांच चल रही है।

पार्क में अचानक एक लड़का और लड़की की लाश मिलने से वहां के स्थानीय लोग भी चौंक गए हैं। पेड़ पर दोनों के शव मिलने की जानकारी सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड ने दी है। दिल्ली पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि आज सुबह 06:31 बजे, बलजीत सिंह (उम्र 35 वर्ष, निवासी हौज खास गांव, दिल्ली, जो डियर पार्क, हौज खास, दिल्ली में जिला पार्क में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं) ने पीसीआर कॉल करके एक पेड़ की शाखा पर एक लड़का और एक लड़की के लटके होने की सूचना दी।

कॉल मिलते ही पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने पाया कि लगभग 17 साल का एक लड़का है जिसने काली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी थी और लगभग 17 साल की एक लड़की है जिसने हरे रंग की पोशाक पहनी थी। दोनों एक ही नायलॉन की रस्सी से पेड़ की शाखा पर लटके हुए पाए गए थे। दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि अपराध टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया और शवों को मुर्दाघर में भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही चल रही है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button