Desh News: कानूनविद उज्ज्वल निकम और विदेश विशेषज्ञ हर्षवर्धन श्रृंगला सहित चार हस्तियां जाएंगी राज्यसभा

Desh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार हस्तियों को नॉमिनेट किया है। उनमें मशहूर वकील उज्ज्वल देवरा निकम, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर और विख्यात इतिहासकार डॉ. मीना कुमारी जैन शामिल हैं।

Desh News: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए चार हस्तियों को नॉमिनेट किया है। उनमें मशहूर वकील उज्ज्वल देवरा निकम (Ujjwal Nikam), पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (Harshvardhan Shringla), वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर और विख्यात इतिहासकार डॉ. मीना कुमारी जैन शामिल हैं। इसके साथ सियासी (Political) सरगर्मी (Updates) बढ़ गई है।

इन नामों की घोषणा गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के माध्यम से की गई। इनका कार्यकाल भी राज्यसभा के बाकी सांसदों की तरह 6 साल का होगा। आपको बता दें कि राष्ट्रपति ने इन व्यक्तियों को संविधान के अनुच्छेद 80(1)(क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के साथ-साथ उसी अनुच्छेद के खंड (3) के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए नॉमिनेट किया है।

उज्ज्वल निकम: देश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को उनकी कानूनी सेवा में उत्कृष्टता के लिए नॉमिनेट किया गया है। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में अजमल कसाब के मुकदमे और 1993 मुंबई बम धमाकों जैसे हाई प्रोफाइल मामलों में अभियोजन पक्ष का नेतृत्व किया है।

हर्षवर्धन श्रृंगला: पूर्व विदेश सचिव और अमेरिका व बांग्लादेश में भारत के राजदूत रहे हर्षवर्धन श्रृंगला को राजनयिक सेवाओं में उनके योगदान के लिए नॉमिनेट किया गया है। वह जनवरी 2020 से अप्रैल 2022 तक भारत के विदेश सचिव रहे और विदेश नीति के कई महत्वपूर्ण चरणों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

सी. सदानंदन मास्टर: केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले सदानंदन मास्टर को समाज सेवा में दशकों के योगदान के लिए चुना गया है। उन्होंने जमीनी स्तर पर शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के अनेक अभियानों का नेतृत्व किया।

मीना कुमारी जैन: इतिहासकार, शिक्षाविद और भारतीय सभ्यता पर लेखन के लिए प्रसिद्ध, डॉ. मीना कुमारी जैन को भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक अध्ययन में विशेष योगदान के लिए राज्यसभा में नामित किया गया है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button