Jawan Movie Cast: शाहरुख की Film में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

Jawan Movie Release in India: सभी की निगाहें शाहरुख खान की आने वाली फिल्म `जवान' पर टिकी हैं। यह एटली कुमार द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर है।

Jawan Movie Release Date: उज्जवल प्रदेश, मुंबई (एजेंसी).`पठान’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, सभी की निगाहें शाहरुख खान की आने वाली फिल्म `जवान’ पर टिकी हैं। यह एटली कुमार द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर है। इसमें नयनतारा और विजय सेतुपति भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

इन कलाकारों के अलावा थलपति विजय और दीपिका पादुकोण की भूमिका बताई जा रही है। अब फिल्म के बारे में आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। खबर है कि शाहरुख खान स्टारर `जवान’ में एक कैमियो निभाएंगे।

सूत्रों के अनुसार अल्लू अर्जुन से निर्देशक एटली कुमार ने संपर्क किया है। हालाँकि, अभिनेता की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि वह इस प्रस्ताव को ठुकरा नहीं पाएंगे। अभी तक अर्जुन ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं भरी है। एक्शन थ्रिलर में एक महत्वपूर्ण कैमियो निभाने के लिए उनसे संपर्क किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन जवान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन `पुष्पा’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। पहले पार्ट `पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स आफिस पर धमाल मचा दिया था। डायलॉग्स से लेकर सिग्नेचर स्टेप्स और ट्रैक नंबर तक, सबकुछ बहुत कम समय में प्रसिद्ध हो गया। अब, `पुष्पा 2′ बन रही है और लोग दूसरे पार्ट को लेकर पहले से ही उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button