Fifa World Cup 2022: रोनाल्डो की पुर्तगाल ग्रुप-H में और मेसी की अर्जेंटीना ग्रुप-C

Fifa World Cup 2022 के ड्रॉ का एलान हो गया है। फीफा वर्ल्ड कप इस साल नवंबर-दिसंबर में कतर में होने वाले विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें चार-चार कर आठ ग्रुप में बांटा गया है।

दोहा
Fifa World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ड्रॉ का एलान हो गया है। फीफा वर्ल्ड कप इस साल नवंबर-दिसंबर में कतर में होने वाले विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें चार-चार कर आठ ग्रुप में बांटा गया है। लियोनल मेसी की अर्जेंटीन को ग्रुप-सी में और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को सबसे आखिरी ग्रुप-एच में रखा गया है।

मेजबान कतर ग्रुप-ए में है। सबसे ज्यादा पांच बार विश्व कप जीतने वाली टीम ब्राजील को ग्रुप-जी में क्रोएशिया, मोरक्को और कनाडा के साथ रखा गया है। ग्रुप-बी में मौजूद इंग्लैंड की टीम अपने पहले मैच में ईरान से भिड़ेगी। 1982 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि इंग्लैंड की टीम फीफा वर्ल्ड कप में किसी एशियन टीम से भिड़ेगी।

इससे पहले 1982 में इंग्लिश टीम का सामना कुवैत से हुआ था। तब कुवैत ने उन्हें हरा दिया था। इंग्लैंड की टीम उस पुरानी याद को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम फीफा विश्व कप में ईरान से पहली बार भिड़ेगी। 2010 की विश्व कप चैंपियन स्पेन और चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को एक ही ग्रुप (ग्रुप-ई) में रखा गया है।

फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप | Fifa World Cup 2022

ग्रुप टीमें
ग्रुप ए कतर , इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स
ग्रुप बी इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, यूरोपियन प्ले-ऑफ (वेल्स/स्कॉटलैंड/यूक्रेन)
ग्रुप सी अर्जेंटीना, साउदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड
ग्रुप डी फ्रांस, इंटर कॉन्टिनेंटल प्लेऑफ 1 (पेरू/यूएई/ऑस्ट्रेलिया), डेनमार्क, ट्यूनीशिया
ग्रुप ई स्पेन, इंटर कॉन्टिनेंटल प्लेऑफ 2 (कोस्टा रिका/न्यूजीलैंड), जर्मनी, जापान
ग्रुप एफ बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया
ग्रुप जी ब्राजील, सर्बिया, स्विटजरलैंड, कैमरून
ग्रुप एच पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, कोरिया

यूक्रेन पर हमला करने की वजह से रूस को इस वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है। वहीं, लियोनेल मेसी और रॉबर्ट लेवानडॉस्की (पोलैंड) की टीमें एक ही ग्रुप में हैं और दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। मेसी ने लेवानडॉस्की को मात देकर बेलोन डी’ओर का खिताब जीता था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का सामना लुईस सुआरेज और एडिन्सन कवानी की उरुग्वे टीम से होगा।

bhopal sports: मध्य प्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल टीम देहरादून हुई रवाना

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button