म्यूजिक प्रतियोगिता के दौरान क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में लगी आग, मचा हड़कंप

दुर्ग

भिलाई के क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। चर्च के हॉल के एक किनारे से लगातार तेज रोशनी के साथ शॉर्ट सर्किट की आवाज आ रही थी। घटना सेक्टर 6 कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आज चर्च में राज्य स्तर की म्यूजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग भिलाई पहुंचे थे, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। ये तो गनीमत रही कि मौके पर चर्च के सदस्यों ने आग पर काबू पाया, वरना आग अगर फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button