Honda Motocompacto: होंडा ने पेश किया फोल्डेबल Electric Scooter मोटोकॉम्पैक्टो

Honda Motocompacto: होंडा ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो 2025 में अपना फोल्डेबल ई-स्कूटर मोटोकॉम्पैक्टो शोकेस किया है। अमेरिका में इसकी कीमत 995 डॉलर यानी 86,143 रुपए है, इसे भारत में 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

Honda Motocompacto: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. होंडा ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो 2025 (Bharat Mobility Global Expo 2025) में अपना फोल्डेबल ई-स्कूटर मोटोकॉम्पैक्टो (Honda Motocompacto) शोकेस किया है। अमेरिका में इसकी कीमत 995 डॉलर यानी 86,143 रुपए है, इसे भारत में 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

120 KG का व्यक्ति बैठ सकता है 19 KG के सूटकेसनुमा स्कूटर पर

खास बात ये है कि ये स्कूटर सिर्फ 19 किलो का है, लेकिन इस पर 120 किग्रा तक के वजन का आदमी आराम से सफर कर सकता है। यह स्कूटर वॉटर रेसिस्टेंस वॉरंटी के साथ आता है। यानी आप इसे पानी वाली जगह पर भी आसानी से चला सकते हैं।

टॉप स्पीड 24.14 KM/घंटे, चार्जिंग 3:30 घंटे

मोटोकॉम्पैक्टो (Honda Motocompacto) में परमानेंट मैग्नेट डायरेक्ट-ड्राइव मोटर है, जो 490 W की मैक्सिमम पावर और 16NM का टॉर्क जनरेट करता है। ई-स्कूटर की रेंज 19.31 किमी और टॉप स्पीड 24.14 किमी/घंटे है। इसमें 0.7 KWH का बैटरी पैक है, जिसे 110वी सॉकेट के जरिए 3 घंटे और 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

फोल्ड करने पर सूटकेस के बराबर बन जाता है मोटोकॉम्पैक्टो

मोटोकॉम्पैक्टो का डिजाइन एक दम सिंपल रखा गया है। यह एक फोल्डेबल ई-स्कूटर है। सीट, हैंडलबार और व्हील को फोल्ड करने पर यह सूटकेस के बराबर बन जाता है, जिससे इसे इधर-उधर ले जाना आसान होता है।

ई-स्कूटर का व्हीलबेस है सिर्फ 742 MM का

ई-स्कूटर में बहुत छोटी होंडा ब्रांडिंग के साथ इसकी बॉडी पर मिनिमम स्टाइलिंग एलिमेंट्स हैं। इसकी यह 742 एमएम लंबा, 94 एमएम चौड़ा और 536 एमएम ऊंचा है। ई-स्कूटर का व्हीलबेस सिर्फ 742 एमएम और सीट की ऊंचाई 622एमएम है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button