बिहार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

पटना
 सुभाष सिंह 2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा के निर्वाचित सदस्य थे और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे थे।

बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुभाष सिंह का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस खबर की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट में लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और गोपालगंज से विधायक सुभाष सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें।  उनका निधन बिहार और भाजपा की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ओम शांति। सुभाष सिंह 2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा के निर्वाचित सदस्य थे।

सीएम नीतीश ने शोक व्यक्त किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button