कॉलेज में लड़कियों ने बाल पकड़ जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, देखें वायरल वीडियो
Latest Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कॉलेज का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो लड़कियां एक दूसरे से मारपीट कर रही हैं। लोग इस वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Latest Viral Video: उज्जवल प्रदेश, नोएडा. ग्रेटर नोएडा के कॉलेज से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां एक दूसरे के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। दोनों लड़कियों ने एक दूसरे के बाल पकड़ रखे है जबकि कॉलेज की कुछ लड़कियां दोनों को अलग करने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा वीडियो नोएडा के एक कॉलेज परिसर का बताया जा रहा है। इसको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 21 दिसंबर को अपलोड किया गया है। हालांकि उज्जवल प्रदेश इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
इस वीडियो की शुरुआत में दो लड़कियों के बीच तीखी हाथापाई और झड़प से होती है। इस वीडियो में एक लड़की गुलाबी रंग की हुडी और डेनिम ट्राउजर पहने दूसरी लड़की के बाल पकड़ लेती है। वह दूसरी लड़की को जमीन पर झुका कर उस पर हावी हो जाती है। एक लड़की जमीन पर झुकी और खुद को संभालने की कोशिश करती दूसरी लड़की पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ने लगती है। इस दौरान जमीन पर झुकी लड़की का टॉप हटता देख एक अन्य लड़की उसे बचाने आती है।
अब मारपीट में लड़किया भी नहीं है लड़को से कम, दो छात्राओं के बीच जमकर हुयी मारपीट।
ग्रेटर नोएडा के GNIMS कॉलेज का बताया जा रहा है वायरल वीडियो। pic.twitter.com/1S8MACmF6o— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) December 21, 2024
वहीं इस सीन को छात्रों का एक समूह हैरानी से देखता नजर आता है। इस मामले में युवक दोनों लड़कियों के झगड़े में हस्तक्षेप करने से हिचकिचाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
Also Read: इंदौर : रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दूसरे शहरों से भी पहुंचे लोग
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘लड़ाई में अब लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं, दो छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो ग्रेटर नोएडा के GNIMS कॉलेज का बताया जा रहा है।’ दोनों लड़कियों के बीच यह मारपीट किस बात को लेकर हुई यह साफ नहीं हो पाया है।
Also Read: केन-बेतवा लिंक परियोजना से हर खेत तक पहुँचेगा पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यह चौंकाने वाला है। इन दिनों कॉलेजों में क्या हो रहा है? दूसरे ने कहा, ‘पहले कोई क्यों नहीं आया? एक तीसरे शख्स ने लिखा, ‘दोनों तरफ से अविश्वसनीय व्यवहार।’ कुछ यूजर्स ने छात्रों की सुरक्षा के लिए चिंता व्यक्त करते दिखा जबकि अन्य ने इस मारपीट को चुपचाप देख रहे युवकों की आलोचना की। एक अन्य दर्शक ने सवाल किया- क्या अब शिक्षा ऐसी ही दिखती है? वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कैंपस में बॉलीवुड ड्रामा!’
https://www.ujjwalpradesh.com/national/new-traffic-rules-rules-for-two-wheeler-drivers-will-change-from-january-2025/