Gold Price Today: सोना-चांदी में आई गिरावट, जानें आज का भाव
Gold Price Today: भारत के सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख देखने को मिला है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 20 जून 2025 को सोने और चांदी दोनों की कीमतें में कमी दर्ज की गई।

Gold Price Today: उज्जवल प्रदेश डेस्क, नई दिल्ली. भारत के सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख देखने को मिला है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 20 जून 2025 को सोने और चांदी दोनों की कीमतें में कमी दर्ज की गई है। यह गिरावट उन निवेशकों और ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है जो शादी या त्योहारों के लिए ज्वैलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं।
24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट
आज 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने (Gold Price Today) की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹98,503 रही, जो कल ₹98,768 थी। यानी आज ₹265 की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत भी घटकर ₹98,109 हो गई है, जो कल ₹98,373 थी।
22 कैरेट और अन्य कैरेट वाले सोने के रेट
- 22 कैरेट (916 शुद्धता): आज का भाव ₹90,229 प्रति 10 ग्राम, कल के मुकाबले ₹242 सस्ता।
- 18 कैरेट (750 शुद्धता): आज ₹73,878 प्रति 10 ग्राम, कल से ₹198 कम।
- 14 कैरेट (585 शुद्धता): आज ₹57,624 प्रति 10 ग्राम, कल से ₹155 की कमी।
ये कीमतें (Gold Price Today) राष्ट्रीय स्तर पर तय होती हैं और इनमें GST व मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, जो स्थानीय ज्वैलर्स के अनुसार अलग से जोड़े जाते हैं।
Gold Price Today: चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट
999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत आज ₹1,05,592 प्रति किलो रही, जो कल ₹1,07,343 थी। यानी एक दिन में ₹1,751 की कमी दर्ज की गई है।
आज के मुकाबले कल की तुलना में कितनी रही गिरावट?
धातु और शुद्धता | कल की कीमत (₹) | आज की कीमत (₹) | गिरावट (₹) |
24 कैरेट (999) | 98,768 | 98,503 | 265 |
995 शुद्धता | 98,373 | 98,109 | 264 |
22 कैरेट (916) | 90,471 | 90,229 | 242 |
18 कैरेट (750) | 74,076 | 73,878 | 198 |
14 कैरेट (585) | 57,779 | 57,624 | 155 |
चांदी (999) | 1,07,343 | 1,05,592 | 1,751 |