Gold Price Today: औंधे मुंह लड़के सोना-चांदी, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट
Gold Price Today: सावन के शुभ महीने में 17 जुलाई 2025 को सोना ₹490 और चांदी ₹1,000 सस्ती हुई है। खरीदारी के लिए आज का दिन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

Gold Price Today: उज्जवल प्रदेश डेस्क. सावन के पवित्र महीने का जहां धार्मिक महत्व है, वहीं आज का दिन सोना-चांदी खरीदने के लिए भी खास बन गया है। 17 जुलाई 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोना ₹490 और चांदी ₹1,000 तक सस्ती हो गई है। अगर आप ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
आज का सोना रेट (17 जुलाई 2025)
- 24 कैरेट सोना: ₹99,270 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹90,990 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: ₹74,450 प्रति 10 ग्राम
पिछले दिन (16 जुलाई) की तुलना में 24 कैरेट सोने में ₹490 की गिरावट आई है। ये भाव देशभर में अलग-अलग शहरों में थोड़ा बहुत बदल सकते हैं।
शहरवार सोने की कीमतें (10 ग्राम के अनुसार)
शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
---|---|---|---|
दिल्ली | ₹99,420 | ₹91,140 | ₹74,570 |
मुंबई | ₹99,760 | ₹91,440 | ₹74,820 |
चेन्नई | ₹99,270 | ₹90,990 | ₹74,450 |
कोलकाता | ₹99,270 | ₹90,990 | ₹74,450 |
बेंगलुरु | ₹99,760 | ₹90,990 | ₹74,450 |
चंडीगढ़ | ₹99,420 | ₹91,140 | ₹74,570 |
आगरा | ₹99,420 | ₹91,140 | ₹74,570 |
हैदराबाद | ₹99,270 | ₹90,990 | ₹74,450 |
अहमदाबाद | ₹99,320 | ₹91,040 | ₹74,490 |
भोपाल | ₹99,320 | ₹91,040 | ₹74,500 |
चांदी की कीमतें भी गिरीं
चांदी में ₹1,000 प्रति किलो की गिरावट दर्ज।
नई कीमत: ₹1,13,900 प्रति किलो (अधिकांश शहरों में)
शहर | 1 किलो चांदी की कीमत |
---|---|
दिल्ली | ₹1,13,900 |
मुंबई | ₹1,14,900 |
हैदराबाद | ₹1,23,900 |
चेन्नई | ₹1,23,900 |
बेंगलुरु | ₹1,13,900 |
आगरा | ₹1,13,900 |
भोपाल | ₹1,13,900 |
गाजियाबाद | ₹1,13,900 |
मैसूर | ₹1,13,900 |
औरंगाबाद | ₹1,13,900 |
भिवंडी | ₹1,13,900 |
आज ही करें खरीदारी का फैसला
अगर आप सावन में निवेश के लिए सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो 17 जुलाई का दिन बेहद खास है। बाजार में आई इस गिरावट ने ग्राहकों को एक अच्छा मौका दे दिया है।
सलाह: दामों में अस्थिरता बनी रह सकती है, इसलिए कोई भी खरीदारी करने से पहले अपने शहर के रेट और टैक्स की पुष्टि जरूर करें।