Gold Rate: 2500 रुपए सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानें कीमत

Latest Gold Rates: MCX पर सोने और चांदी के दामों (Gold-Silver Rates) में पिछले कुछ समय से बड़ी गिरावट आई है। 16 अप्रैल 2024 को गोल्‍ड की कीमत करीब 74 हजार प्रति 10 ग्राम था, लेकिन उसके बाद से लगातार सोने का भाव घट रहा है।

Latest Gold Rates: भारत में शादी के सीजन में ज्‍वैलरी खरीदारों को बड़ी राहत मिल रही है। सोने के दाम में पिछले कुछ दिनों में तेज गिरावट आई है। 10 ग्राम गोल्‍ड के रेट (Gold Rate) 10 दिनों में करीब 2,500 रुपये सस्‍ता हो चुका है। शुक्रवार को MCX पर सोना के दाम में गिरावट देखी गई, लेकिन चांदी के दाम में 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। अब एमसीएक्‍स पर चांदी के दाम (Silver Rate) 82,500 रुपये हैं।

सोने चांदी के दाम में MCX पर पिछले 10 दिनों के दौरान बड़ी गिरावट आई है। 16 अप्रैल को गोल्‍ड का रेट करीब 74 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से लगातार सोने का भाव घट रहा है। सोना अब 71,486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है। ऐसे में गोल्‍ड के रेट करीब 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्‍ता हुआ है। यह 5 जून वायदा के लिए सोने का दाम है।

इतनी सस्‍ती हुई चांदी

पिछले कुछ दिनों में चांदी के रेट (Silver Rate) भी घटे हैं। 16 अप्रैल 2024 को जून वायदा के लिए चांदी के दाम 85,000 रुपये प्रति किलो से ज्‍यादा था, जबकि आज एमसीएक्‍स पर गोल्‍ड 82 हजार 500 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ चुका है। ऐसे में चांदी के दाम भी करीब 2500 रुपये प्रति किलो कम हुआ है।

ग्‍लोबल मार्केट में भी घटे सोने के दाम

ग्‍लोबल मार्केट में सोने की हाजिर कीमत 2,349.60 डॉलर प्रति औंस पर था, जो लगभग 100 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस या 2,448.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आल टाइम हाई लेवल से 4 प्रतिशत कम है। इंटरनेशनल मार्केट में यह कटौती पिछले सप्‍ताह के दौरान भारी मुनाफावसूली के कारण हुआ है।

ALSO READ

गोल्‍ड रेट क्‍यों घट रहे ?

पिछले दिनों इजराइल-ईरान के बीच युद्ध बढ़ने की आशंका से सोने की कीमत तेजी से चढ गए और 74 हजार के करीब पहुंच गए थे, लेकिन जैसे युद्ध की आशंकाएं कम हुई। इसके दाम में लगातर गिरावट शुरू हो गई। वहीं अमेरिकी फेड रिजर्व की दरों में कटौती की उम्‍मीद समाप्‍त होने से भी गोल्‍ड के दाम कम हो रहे हैं। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि गोल्‍ड के दाम 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकता है।

आज भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम प्रति ग्राम (INR)

Gram 22K Today 22K Yesterday Price Change
1 gram 6,690 6,670 20
8 gram 53,520 53,360 160
10 gram 66,900 66,700 200
100 gram 6,69,000 6,67,000 2,000

आज भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम प्रति ग्राम (INR)

Gram 24K Today 24K Yesterday Price Change
1 gram 7,298 7,276 22
8 gram 58,384 58,208 176
10 gram 72,980 72,760 220
100 gram 7,29,800 7,27,600 2,200

आज भोपाल में 18 कैरेट सोने के दाम प्रति ग्राम (INR)

Gram 18K Today 18K Yesterday Price Change
1 gram 5,474 5,457 17
8 gram 43,792 43,656 136
10 gram 54,740 54,570 170
100 gram 5,47,400 5,45,700 1,700

8th Pay Commission: 8th Pay कमीशन की फाइल हुई तैयार, इतनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button