Gold Rate Today: सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानें आपके शहर में आज का रेट
Gold Rate Today: आज सोने की कीमतों में भरी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में भी सोना सस्ता हुआ है, जहां 22 और 24 कैरेट सोने के रेट में 600 रुपये तो कही 660 रुपये तक की गिरावट देखी गई।

Gold Rate Today: उज्जवल प्रदेश डेस्क, आज बुधवार, 28 मई 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन की तुलना में 24 कैरेट सोने के रेट में ₹660 तक की गिरावट आई है। आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹97,600 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट ₹89,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जानें आज के दिन देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव।
क्यों गिर रही है सोने की कीमतें? जानें कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी:
सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक बाजारों में आई नरमी है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत में तेजी के कारण निवेशकों ने ‘सेफ हेवन’ माने जाने वाले सोने में निवेश कम कर दिया है।
नतीजतन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें $3,350 प्रति औंस से घटकर $3,296.92 प्रति औंस तक पहुंच गई हैं।
डॉलर-रुपये का उतार-चढ़ाव
घरेलू बाजार में डॉलर और रुपये के बीच विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के चलते भी सोने की कीमतों पर दबाव बना है।
भू-राजनीतिक तनाव में कमी
ग्लोबल टेंशन में राहत मिलने से निवेशक अब अन्य एसेट क्लास की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे MCX पर भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विशेषज्ञों की राय
आने वाले दिनों में सोने की कीमत ₹94,500 से ₹96,750 प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकती है। यानी भाव में और गिरावट की संभावना है।
आज देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹89,500 ₹97,630
चेन्नई ₹89,350 ₹97,480
मुंबई ₹89,350 ₹97,480
कोलकाता ₹89,950 ₹97,480
जयपुर ₹89,500 ₹97,630
नोएडा ₹89,500 ₹97,630
गाजियाबाद ₹89,500 ₹97,630
लखनऊ ₹89,500 ₹97,630
बेंगलुरु ₹89,350 ₹97,480
पटना ₹89,350 ₹97,480
चांदी का ताजा रेट (Silver Price Today)
आज 28 मई 2025 को चांदी की कीमत ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है। यह रेट घरेलू बाजार की मांग और वैश्विक सप्लाई चेन पर निर्भर करता है।
भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं:
- अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने का भाव
- डॉलर-रुपया विनिमय दर
- सरकारी टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी
- स्थानीय मांग और आपूर्ति
- त्योहारी और शादी के सीजन में बढ़ी हुई मांग
सोना न केवल एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का भी अहम हिस्सा है।