Gold-Silver कीमतों में तेजी, जाने दिल्ली, मुंबई समित अन्य प्रमुख शहरों के दाम

Gold-Silver: आज आपके शहर में सोने और चांदी के भाव, 23 जून को मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली और कोलकाता में कीमतें देखें।

Gold-Silver: उज्जवल प्रदेश डेस्क. मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और इज़राइल के साथ उसके संबंधों के चलते वैश्विक बाजारों में भारी अनिश्चितता देखी जा रही है। इस तनावपूर्ण माहौल में सोना और चांदी निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बनकर उभरे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जोखिम से बचने वाले निवेशक इन धातुओं में निवेश करके अपने पोर्टफोलियो को सुरक्षित बना सकते हैं।

बीते 20 वर्षों में सोना-चांदी ने दिया शानदार रिटर्न

पिछले दो दशकों (2005-2025) में सोने की कीमतों में 1,200% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। साल 2005 में ₹7,638 प्रति 10 ग्राम बिकने वाला सोना अब ₹1,00,000 के पार पहुंच चुका है। केवल 2025 की शुरुआत से अब तक सोने में 31% की तेजी दर्ज की गई है, जिससे यह साल के टॉप परफॉर्मिंग एसेट्स में शामिल हो गया है।

वहीं चांदी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बीते 20 वर्षों में इसकी कीमत में 668.84% की बढ़ोतरी हुई है और पिछले तीन हफ्तों से यह ₹1 लाख प्रति किलोग्राम के ऊपर बनी हुई है।

आज का गोल्ड और सिल्वर रेट – 23 जून 2025

MCX पर गोल्ड इंडेक्स ₹99,034 प्रति 10 ग्राम और सिल्वर ₹1,06,480 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के मुताबिक:

  • 24 कैरेट गोल्ड रेट: ₹99,250 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट गोल्ड रेट: ₹90,979 प्रति 10 ग्राम
  • सिल्वर (999 फाइन): ₹1,06,980 प्रति किलोग्राम

ध्यान दें कि रिटेल ग्राहकों के लिए इन रेट्स में मेकिंग चार्ज, टैक्स और GST अलग से जोड़े जा सकते हैं।

शहरवार सोने और चांदी के ताज़ा भाव – 23 जून

मुंबई में सोना-चांदी का भाव

24 कैरेट सोना: ₹99,130/10 ग्राम

सिल्वर: ₹1,06,920/किलोग्राम

दिल्ली में सोना-चांदी का भाव

24 कैरेट सोना: ₹98,960/10 ग्राम

सिल्वर: ₹1,06,740/किलोग्राम

कोलकाता में सोना-चांदी का भाव

24 कैरेट सोना: ₹99,000/10 ग्राम

सिल्वर: ₹1,06,780/किलोग्राम

बेंगलुरु में सोना-चांदी का भाव

24 कैरेट सोना: ₹99,210/10 ग्राम

सिल्वर: ₹1,07,010/किलोग्राम

हैदराबाद में सोना-चांदी का भाव

24 कैरेट सोना: ₹99,160/10 ग्राम

सिल्वर: ₹1,07,000/किलोग्राम

चेन्नई में सोना-चांदी का भाव

24 कैरेट सोना: ₹99,290/10 ग्राम

सिल्वर: ₹1,07,140/किलोग्राम

Mayank Parihar

उज्जवल प्रदेश डॉट कॉम में बतौर सब एडिटर कार्यरत मयंक परिहार को डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव है। टेक्नोलॉजी, ट्रैवल-टुरिज़म, एंटेरटैनमेंट, बिजनेस साथ ही हाईपर-लोकल कंटेंट… More »

Related Articles

Back to top button