एमपी में सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियों की सौगात, त्योहारों पर मिल रहे बंपर अवकाश

भोपाल
एमपी में सरकारी कर्मचारियों को इस बार दशहरे और दीपावली पर लंबी छुट्टियां मनाने का मौका मिल रहा है। अक्टूबर महीने में कई स्थानीय अवकाशों के साथ ही दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्यौहार भी आ रहे हैं। इससे कर्मचारियों को लगातार कई दिनों की छुट्टियां मिलेंगी।

भोपाल जिले में 11 अक्टूबर और 1 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते दशहरे पर कर्मचारियों को 3 दिन और दीपावली पर 4 दिन की छुट्टी मिलेगी। इन छुट्टियों से सरकारी कर्मचारी भाग दौड़ भरी जिंदगी के बीच अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता पाएंगे।
दशहरा के दौरान मिल रही ये छुट्टियां

12 अक्टूबर को दशहरा है और 11 अक्टूबर को महाअष्टमी और नवमी के कारण स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार को तो छुट्टी होती ही है। इस तरह दशहरे पर लगातार 3 दिन का अवकाश हो गया है।
दीपावली के दौरान मिलने वाले अवकाश

दीपावली 31 अक्टूबर को है जो कि गुरुवार को है। उसके अगले दिन 1 नवंबर को भोपाल में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर दीपावली पर कुल 4 दिन का अवकाश हो जाएगा।
अक्टूबर में 20 दिन ही करना होगा काम

अगर अक्टूबर महीने की बात करें तो कर्मचारियों को सिर्फ 20 दिन ही काम करना होगा। बाकी 11 दिन उन्हें छुट्टियां ही मिलेंगी। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। 18 अक्टूबर को अगर कोई कर्मचारी छुट्टी ले लेता है तो उसे 19 और 20 अक्टूबर यानि शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button