राज्यपाल पटेल प्रार्थना सभा में हुए शामिल

राज्यपाल पटेल प्रार्थना सभा में हुए शामिल

गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में विजेता बच्चों का किया सम्मान

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भवन सभागृह में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गांधी स्मृति स्थल पर आदरांजलि अर्पित की। राज्यपाल पटेल ने कार्यक्रम में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.लालबहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने गांधी सप्ताह के अंतर्गत “आओ जानें गांधी” प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। राज्यपाल पटेल का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने गांधी जी की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button