GT IPL 2024 Squad: क्या गुजरात टाइटंस बनेगा चैंपियन, जानें प्लेयर लिस्ट, मैच, समय, तिथियां और ग्राउंड की पूरी जानकारी

GT Squad 2024: IPL Season 17 की ताज़ा खबरें देखें हिन्दी में, आज खेले जाने वाले टाटा आईपीएल मैच की ड्रीम11 प्रिडिक्शन, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11, प्लेयर लिस्ट, मैच, समय, तिथियां और ग्राउंड की पूरी जानकारी

GT Squad 2024: आईपीएल 2022 की चैम्पियन और गत वर्ष की उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस इस बार नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया है। इससे पहले दो सीजन में गुजरात की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में थी लेकिन पांड्या इस बार मुंबई इंडियंस में चले गए हैं। गुजरात के पास इस बार तूफानी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सेवाएँ भी नहीं होगी। शमी चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं। नए कप्तान गिल के सामने चुनौतियां कम नहीं होने वाली है। यह देखना अहम रहेगा कि युवा कप्तान इस टीम को किस तरह से हैंडल करते हैं।

गुजरात टाइटंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा। गुजरात को पहले चरण के शेड्यूल में 5 मुकाबले मिले हैं। गुजरात टाइटंस की टीम 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। इसके बाद गुजरात का तीसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। चौथा मैच पंजाब किंग्स और पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। हालांकि अभी तक केवल 17 दिनों (22 मार्च – 7 अप्रैल, 2024) के ही मैचों की डिटेल जारी हुई है। बता दें आईपीएल 2024 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और ये मुकाबले देश के 11 प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी 10 टीमें टाइटल के लिए एक दूसरे से टक्कर करेंगी। आईपीएल 2024 का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here

आईपीएल की डिटेल | India Premier League 2024 Detail

IPL की शुरुआत 22 मार्च, 2024
फाइनल 29 मई, 2024
आईपीएल सीजन 17वां
लीग मैचों की कुल संख्या 74
टीमों की संख्या 10
फाइनल मैच कहां होगा नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
आयोजक बीसीसीआई और टाटा आईपीएल
प्राइज मनी 46.5 करोड़
वेबसाइट https://www.iplt20.com/

गुजरात जाइंट्स के मैच, समय, तिथियां और ग्राउंड | GT Schedule 2024

तारीख टीमें समय जगह
24 मार्च GT vs MI शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
26 मार्च CSK vs GT शाम 7:30 बजे चेन्नई
31 मार्च GT vs SRH दोपहर 3:30 बजे अहमदाबाद
4 अप्रैल GT vs PBKS शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
7 अप्रैल LSG vs GT शाम 7:30 बजे लखनऊ

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 | GT IPL 2024 Playing 11

शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन/मोहित शर्मा (इम्पैक्ट सब), विजय शंकर, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, स्पेंसर जॉनसन।

गुजरात टाइटंस की फुल स्क्वॉड 2024 | GT Full Squad 2024

गुजरात टाइटंस (GT) के 2024 के आईपीएल स्क्वाड में कुल 25 खिलाड़ी शामिल है। इसमें 4 ऑल राउंडर, 12 गेंदबाज और 9 बल्लेबाज शामिल है। 2024 सीजन के लिए हुए मिनी आईपीएल ऑक्शन से पहले टीम मैनेजमेंट ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया और मिनी ऑक्शन में 8 नए खिलाड़ियों को शामिल किया था।

शुभमन गिल, अजमतुल्लाह ओमरजई, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, शाहरुख खान, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जॉश लिटिल, रॉबिन मिन्ज, स्पेनसर जॉनसन, मानव सुतार और मोहित शर्मा.

जानें आईपीएल 2024 की सभी टीमों का शेड्यूल और जानकारियां

मुंबई इंडियंस शेड्यूल MI IPL 2024 Full Schedule
गुजरात टाइटंस शेड्यूल KKR IPL 2024 Full Schedule
पंजाब किंग्स शेड्यूल PBKS IPL 2024 Full Schedule
रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर शेड्यूल RCB IPL 2024 Full Schedule
सनराइजर्स हैदराबाद शेड्यूल SRH IPL 2024 Full Schedule
लखनऊ सुपर जाइंट्स शेड्यूल LSG IPL 2024 Full Schedule
दिल्ली कैपिटल्स शेड्यूल DC IPL 2024 Full Schedule
चेन्नई सुपर किंग्स शेड्यूल CSK IPL 2024 Full Schedule
राजस्थान रॉयल्स शेड्यूल RR IPL 2024 Full Schedule

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की सूची | IPL GT Team 2024 Players List

खिलाड़ी देश रोल बेस प्राइस कितने में बिके
स्पेंसर जॉनसन ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज 50 लाख रुपए 10 करोड़ रुपए
शाहरुख खान भारत (अनकैप्ड) ऑलराउंडर 20 लाख रुपए 7 करोड़ 40 लाख रुपए
उमेश यादव भारत गेंदबाज 2 करोड़ रुपए 5 करोड़ 80 लाख रुपए
सुशांत मिश्रा भारत (अनकैप्ड) तेज गेंदबाज 20 लाख रुपए 2 करोड़ 20 लाख रुपए
कार्तिक त्यागी भारत (अनकैप्ड) तेज गेंदबाज 20 लाख रुपए 60 लाख रुपए
अजमतुल्लाह उमरजई अफगानिस्तान ऑलराउंडर 50 लाख रुपए 50 लाख रुपए
मानव सुतार भारत (अनकैप्ड) बॉलर/स्पिनर 20 लाख रुपए 20 लाख रुपए
रॉबिन मिंज भारत (अनकैप्ड) विकेटकीपर बल्लेबाज 20 लाख रुपए 20 लाख रुपए
डेविड मिलर साउथ अफ्रीका बल्लेबाज 3.0 करोड़ रुपए
शुभमन गिल भारत बल्लेबाज 8.0 करोड़ रुपए
मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलिया विकेटकीपर बल्लेबाज 2.40 करोड़ रुपए
ऋद्धिमान साहा भारत विकेटकीपर बल्लेबाज 1.90 करोड़ रुपए
केन विलियमसन न्यूजीलैंड बल्लेबाज 2.0 करोड़ रुपए
अभिनव मनोहर भारत बल्लेबाज 2.60 करोड़ रुपए
बी साई सुदर्शन भारत बल्लेबाज 20 लाख रुपए
दर्शन नालकांडे भारत गेंदबाज 20 लाख रुपए
विजय शंकर भारत ऑलराउंडर 1.40 करोड़ रुपए
जयंत यादव भारत गेंदबाज 1.70 करोड़ रुपए
राहुल तेवतिया भारत ऑलराउंडर 9.0 करोड़ रुपए
मोहम्मद शमी भारत गेंदबाज 6.25 करोड़ रुपए
नूर अहमद अफगानिस्तान गेंदबाज 30 लाख रुपए
साई किशोर भारत गेंदबाज 3.0 करोड़ रुपए
राशिद खान अफगानिस्तान ऑलराउंडर 15 करोड़ रुपए
जोशुआ लिटिल आयरलैंड गेंदबाज 4.40 करोड़ रुपए
मोहित शर्मा भारत गेंदबाज 50 लाख रुपए

GT Team Released Players list

  • अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका, केएस भरत, ओडियन स्मिथ, प्रदीप सांगवान, शिवम मावी, उर्विल पटेल, यश दयाल।
  • ट्रेड में खरीदे गए खिलाड़ी: कोई नहीं।
  • ट्रेड में बेचे गए खिलाड़ी: हार्दिक पंड्या।
  • नीलामी के लिए पर्स में बची थी धनराशि: 38.15 करोड़ रुपये।

आईपीएल 2024 कप्तानों लिस्ट | IPL Team Captain List 2024

Team Captain
मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या
चेन्नई सुपर किंग्स एमएस धोनी
दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत/डेविड वॉर्नर
पंजाब किंग्स शिखर धवन
गुजरात टाइटंस शुभमन गिल
लखनऊ सुपरजायंट्स केएल राहुल
सनराइजर्स हैदराबाद एडेन मार्करम
राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाफ डु प्लेसिस
कोलकाता नाइटराइडर्स श्रेयस अय्यर

आईपीएल 2024 के वेन्यू | IPL 2024 Venue

आईपीएल 2024 में सभी हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए होम-एंड-अवे फॉर्मेट होगा। आईपीएल मैच भारत के 10 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। आईपीएल 2024 के मैच कहां आयोजित किए जाएंगे, इसकी सूची नीचे दी गई है।

शहर IPL 2024 के स्टेडियम
दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम
मुंबई वानखेड़े स्टेडियम
हैदराबाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक स्टेडियम)
कोलकाता ईडन गार्डन
अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम
मोहाली पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम
बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
गुवाहाटी बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम
लखनऊ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

आईपीएल विजेताओं की लिस्ट | IPL Winner List

सीजन  विजेता  उप-विजेता
 2008  राजस्थान रॉयल्स  चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया
 2009  डेक्कन चार्जर्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रनों से हराया
 2010  चेन्नई सुपर किंग्स  मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराया
 2011  चेन्नई सुपर किंग्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 58 रनों से हराया
 2012  कोलकाता नाइट राइडर्स  चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
 2013  मुंबई इंडियंस  चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराया
 2014  कोलकाता नाइट राइडर्स  पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया
 2015  मुंबई इंडियंस  चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराया
 2016  सनराइजर्स हैदराबाद  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रनों से हराया
 2017  मुंबई इंडियंस  राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया
 2018  चेन्नई सुपर किंग्स  सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया
 2019  मुंबई इंडियंस  चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया
 2020  मुंबई इंडियंस  दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया
 2021  चेन्नई सुपर किंग्स  कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया
 2022  गुजरात टाइटन्स  राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया
 2023  चेन्नई सुपर किंग्स  गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया

Join Our Group For All Information And Update…

WhatsApp                  Click Here
Facebook Page                  Click Here
Instagram                  Click Here
Telegram Channel                  Click Here
Twitter                  Click Here
YouTube                  Click Here
Google News                  Click Here

सवाल जवाब (FAQs)

IPL 2024 कब से शुरू हो रहा है?

IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च, 2024 से हो रही है। फाइनल मैच 29 मई, 2024 को खेला जाएगा।

IPL 2024 का पहला मैच किस टीम के बीच है?

आईपीएल 2024 का पहला मैच एमएस धोनी की कप्तानी चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। यह मैच 22 मार्च, 2024 को खेला जाएगा।

IPL 2024 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

IPL 2024 का फाइनल मैच 29 मई, 2024 को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

IPL 2024 में कितनी टीमें भाग ले रही हैं?

इस बार आईपीएल 2024 में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान कुल 74 मैच खेले जाएंगे।

RCB IPL 2024 Squad: क्या रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर बनेगा चैंपियन, जानें प्लेयर लिस्ट, मैच, समय, तिथियां और ग्राउंड की पूरी जानकारी

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button