गुरु गोविंद सिंह जी पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र धर्म के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हमें सिखाया कि धर्म, समाज व राष्ट्र के प्रति हमारी पहले जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार साहिब, आनंद नगर में कहीं। उन्होंने गुरुद्वारा में मात्था टेका और अरदास की।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यह पर्व न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। गुरु गोविंद सिंह जी की राष्ट्र के प्रति समर्पण की हर जगह चर्चा होती है। उन्हें सिखों के 10वें गुरु के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने धर्म को सशक्त बनाने का काम किया।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button