Gwalior News: सरकारी जमीन हड़पने जालसाजों ने बना दिया कलेक्टर का फर्जी आदेश

Gwalior News: गांव में 20 बीघा सरकारी जमीन को हड़पने के लिए जालसाजों ने कलेक्टर का फर्जी आदेश ही बना दिया। लेकिन उनका फर्जीवाड़ा नाकाम रहा। आदेश में लिखी इबारत और हस्ताक्षर के अंतर से जालसाजों की करतूत पकड़ी गई।

Gwalior News: उज्जवल प्रदेश, ग्वालियर. ग्वालियर जिले के जिरेना गांव में 20 बीघा सरकारी जमीन को हड़पने की कोशिश में जालसाजों ने कलेक्टर का फर्जी आदेश बना दिया, लेकिन उनका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। इसमें हस्ताक्षर और आदेश की भाषा में अंतर पाया गया। मामले की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ऐसे पकड़ा गया

गांव में 20 बीघा सरकारी जमीन को हड़पने के लिए जालसाजों ने कलेक्टर का फर्जी आदेश ही बना दिया। लेकिन उनका फर्जीवाड़ा नाकाम रहा। आदेश में लिखी इबारत और हस्ताक्षर के अंतर से जालसाजों की करतूत पकड़ी गई। जिसकी शिकायत कर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। वही पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

चल रहा था कोर्ट में मुकदमा

दरअसल ग्वालियर के देहात जिरेना गांव में सर्वे क्रमांक 528, 529 और 111 में 20 बीघा सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद कलेक्टर न्यायालय में पहुंचा था। इसमें प्रताप सिंह, गब्बर सिंह माहौर ने कुछ लोगों से सांठगांठ कर कलेक्टर के हस्ताक्षर का कूट रचित आदेश बनाकर पेश कर दिया।

इसमें बताया गया था कि प्रकरण प्रताप सिंह और गब्बर सिंह के नाम दर्ज है। जबकि प्रकरण आधुनिक डलवपर्स भागीदार फर्म जय राजेन्द्र सेठ के नाम अंकित है। इसके अलावा आदेश में लिखी तारीख भी अलग हैं। आदेश में लिखी भाषा और हस्ताक्षर में भी अंतर है।

थाने में दर्ज हुई FIR

इस आधार पर प्रताप सिंह और गब्बर सिंह समेत अन्य लोगों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी करने की लिखित शिकायत कलेक्टर के रीडर लोकेश गोयल ने विश्वविद्यालय थाने में की। वहीं पुलिस ने उनकी शिकायत पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज की

मामले को लेकर एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि जिरेना गांव में 20 बीघा सरकारी जमीन को हड़पने के लिए जालसाजों ने कलेक्टर का फर्जी आदेश ही बना दिया। लेकिन उनका फर्जीवाड़ा नाकाम रहा। आदेश में लिखी इबारत और हस्ताक्षर के अंतर से जालसाजों की करतूत पकड़ी गई। जिसकी शिकायत कर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button