Health Tips: कई बीमारियों का शिकार बना देती है Vitamin B6 की कमी
Health Tips: विटामिन बी6 (Vitamin B6) जिसे पाइरिडोक्सिन भी कहा जाता है बी कॉम्प्लेक्स विटामिन्स का एक खास हिस्सा है।

Health Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. विटामिन बी6 (Vitamin B6) जिसे पाइरिडोक्सिन भी कहा जाता है बी कॉम्प्लेक्स विटामिन्स का एक खास हिस्सा है। यह शरीर में कई जरूरी फंक्शन्स को अंजाम देता है जैसे कि ब्रेन डेवलपमेंट हेल्दी नर्वस सिस्टम और ब्लड वेसल्स का फामूर्लेशन। बता दें विटामिन बी6 की कमी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत की अनदेखी कर देते हैं। पोषक तत्वों की कमी, खासकर विटामिन की कमी, कई गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकती है। इनमें से एक जरूरी विटामिन है विटामिन बी6 (Vitamin B6)। विटामिन बी6 (Vitamin B6) हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह बॉडी के कई जरूरी फंक्शन्स में शामिल होता है, जैसे कि दिमाग का विकास, इम्यून सिस्टम को मजबूत करना और शरीर में एनर्जी बनाए रखना। हालांकि, जब शरीर में विटामिन बी6 की कमी हो जाती है तो कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
Vitamin B6 की कमी के लक्षण
- थकान और कमजोरी: विटामिन बी 6 (Vitamin B6) एनर्जी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए इसकी कमी से आपको लगातार थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है।
- स्किन से जुड़ी समस्याएं: स्किन को हेल्दी रखने में भी विटामिन बी 6 बड़ा रोल निभाता है। इसकी कमी से त्वचा पर दाने, खुजली और सूजन हो सकती है।
- पाचन संबंधी समस्याएं: विटामिन बी 6 डाइजेशन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। इसकी कमी से कब्ज, दस्त और अपच जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
- न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स: विटामिन बी 6 न्यूरोलॉजिकल हेल्थ के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से हाथ-पैरों में सुन्नपन, झुनझुनाहट और दर्द हो सकता है।
- नींद की कमी: नींद को मैनेज करने में भी विटामिन बी 6 काफी मदद करता है। इसकी कमी से नींद न आना या नींद खराब होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- मूड स्विंग्स: मूड को बेहतर रखने में भी विटामिन बी 6 बहुत मददगार होता है। इसकी कमी से चिंता, डिप्रेशन और मूड स्विंग्स हो सकते हैं।
Vitamin B6 की कमी के कारण
- इंबैलेंस डाइट: विटामिन बी 6 से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल न करना।
- कुछ दवाएं: कुछ दवाएं विटामिन बी 6 के अब्जॉर्प्शन में बाधा डाल सकती हैं।
- शराब पीना: ज्यादा शराब का पीने से भी विटामिन बी 6 की कमी हो सकती है।
- पाचन से जुड़ी समस्याएं: कुछ पाचन संबंधी समस्याएं भी विटामिन बी 6 के अब्जॉर्प्शन पर बुरा असर डाल सकती हैं।
Vitamin B6 से भरपूर 5 फूड्स
- केला: केला न सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है, बल्कि यह विटामिन बी6 का भी एक अच्छा सोर्स है। इसमें मौजूद पोटेशियम भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- मछली: सैल्मन, टूना और मैकरेल जैसी मछलियों में विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में होता है। ये मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भी भरपूर होती हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
- पोल्ट्री: चिकन और टर्की जैसे पोल्ट्री में भी विटामिन बी6 पाया जाता है। ये प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स भी हैं, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करते हैं।
- अंडे: अंडे में विटामिन बी6 के साथ-साथ अन्य कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जैसे कि प्रोटीन, विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स।
- अनाज: साबुत अनाज जैसे कि ब्राउन राइस, ओट्स और क्विनोआ में विटामिन बी6 पाया जाता है। ये फाइबर का भी एक अच्छा सोर्स हैं, जो डाइजेशन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।