देश की बेस्टसेलिंग SUV Tata Punch पर भारी डिस्काउंट, जून में टाटा पंच खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए फीचर्स और कीमत जानिए
Tata Punch पर जून 2025 में शानदार छूट मिल रही है। भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV पर 25,000 रुपये तक की बचत का मौका है। Punch SUV की कीमत 6 लाख से शुरू होती है। इसमें एडवांस फीचर्स और पावरफुल इंजन मिलता है। ज्यादा जानकारी डीलरशिप से लें।

Tata Punch : उज्जवल प्रदेश डेस्क. अगर आप एक मजबूत, स्टाइलिश और बजट SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए परफेक्ट है। टाटा पंच, जो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन चुकी है, जून 2025 में भारी छूट के साथ मिल रही है। चलिए विस्तार से जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और ऑफर्स के बारे में।
देश की नंबर-1 SUV पर धमाकेदार ऑफर
देशभर में लोकप्रियता बटोर चुकी टाटा पंच पर जून 2025 के महीने में कंपनी ने बंपर डिस्काउंट की घोषणा की है। ग्राहकों को इस दौरान 25,000 रुपये तक की छूट का लाभ मिल सकता है। टाटा मोटर्स की यह SUV FY24-25 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन चुकी है।
टाटा पंच की शुरुआती कीमत
भारत में टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 10.32 लाख रुपये तक जाती है। यह SUV अपने सेगमेंट में सबसे किफायती और फीचर-लोडेड मानी जाती है। छूट के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत और भी किफायती हो जाती है।
फीचर्स की भरमार…
टाटा पंच में ग्राहकों को मिलते हैं कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स, जैसे-
- 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी
- वायरलेस फोन चार्जर
- रियर एसी वेंट्स
- टाइप-C यूएसबी फास्ट चार्जर
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 6 एयरबैग्स तक का विकल्प (वेरिएंट के अनुसार)
यह SUV शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट मानी जाती है।
दमदार इंजन और माइलेज
टाटा पंच में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
इसके अलावा यह कार CNG और इलेक्ट्रिक वर्जन में भी उपलब्ध है-
- Punch CNG: ड्यूल सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर माइलेज देती है।
- Punch EV: हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक वर्जन, जो शानदार रेंज और फीचर्स के साथ आती है।
सुरक्षा के मामले में अव्वल
टाटा पंच को Global NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, हाई स्ट्रेंथ स्टील बॉडी, डुअल फ्रंट एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX माउंट भी इसमें उपलब्ध है।
टाटा पंच क्यों है खास?…
- मजबूत बिल्ड क्वालिटी
- आकर्षक और स्टाइलिश डिजाइन
- बजट फ्रेंडली कीमत
- लो मेंटेनेंस कॉस्ट
- अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प (पेट्रोल, CNG, EV)
डिस्काउंट की डील कैसे पाएं?
अगर आप टाटा पंच पर छूट का लाभ लेना चाहते हैं तो नजदीकी टाटा डीलरशिप से संपर्क करें। ऑफर वेरिएंट और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करता है। कुछ डीलर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे सकते हैं।
किसके लिए है टाटा पंच?…
- पहली बार कार खरीदने वालों के लिए
- छोटे परिवार के लिए
- शहर में रोजमर्रा के सफर के लिए
- मजबूत, सुरक्षित और स्टाइलिश SUV चाहने वालों के लिए