घर में झगड़ा हो या सदस्य लगातार रहें बीमार तो समझें घर में है Vastu Dosh

Vastu Dosh: अगर घर में झगड़ा व लगातार घर का सदस्य बीमार रहता है तो समझें कि घर में वास्तु दोष है। अगर इसका उपाय किया जाए तो यह दोष खत्म हो सकता है। बस जरूरत है तो इसे पहचानने की।

Vastu Dosh: उज्जवल प्रदेश डेस्क. अगर घर में झगड़ा व लगातार घर का सदस्य बीमार रहता है तो समझें कि घर में वास्तु दोष है। अगर इसका उपाय किया जाए तो यह दोष खत्म हो सकता है। बस जरूरत है तो इसे पहचानने की। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु की मानें तो बुजुर्गों की बातों को मानने से घर में सुख और शांति रहती है। इन्हीं वास्तु नियमों में रसोईघर की दिशा से पानी की टंकी रखने तक के लिए विज्ञान सम्मत कई बातें कही गईं हैं।

फालतू खर्च बढ़ने लगते हैं (Vastu Dosh Ke Lakshan)

वास्तु की मानें तो कभी-कभी घर परिवार में अचानक से परेशानियां बढ़ने लगती हैं। घर में कोई न कोई बीमार रहने लगता है। अचानक से बेवजह के खर्च बढ़ने लगते हैं और धन संबंधित समस्याएं सामने आने लगती हैं।

वास्तु का हमारे तन-मन पर प्रभाव पड़ता है (Vastu Dosh Ke Lakshan)

ज्योतिष की मानें तो कभी-कभी ऐसा होता है कि अच्छी डाइट लेने के बाद भी लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं या फिर अपने ही घर का खाना लोगों को अच्छा नहीं लगता। घर के खाने के साथ भी एक ऊर्जा जुड़ी होती है। इस ऊर्जा का हमारे शरीर के मन पर प्रभाव पड़ता है।

वास्तु दोष होने से लोग बीमार पड़ने लगते हैं

अगर आपके घर विशेषकर किचन में नकारात्मक ऊर्जा आ रही है है तो इसका प्रभाव हमारे दैनिक जीवन में पड़ता है। जरूरत है तो सिर्फ इसे पहचानने की। बता दें कि किचन में वास्तु दोष होने से लोग बीमार पड़ने लगते हैं या फिर खाना खाने के बाद उनकी मनोस्थिति सही नहीं रहती।

इस दिशा से भोजन बनाने में धन समस्या और कार्य क्षेत्र में परेशानी (Vastu Niyam)

वास्तु की मानें तो उत्तर दिशा की तरफ मुख करके भोजन बनाना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिशा में मुख करके कभी भोजन नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में मुख करके भोजन बनाने से घर में झगड़े फसाद की स्थिति उत्पन्न होती है और धन संबंधित समस्याएं भी आने लगती हैं।

दक्षिण दिशा में मुंह करके न बनाएं भोजन

वास्तु की मानें तो भूलकर भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में मुख करके भोजन बनाने वाले को हमेशा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगी रहती हैं। जो व्यक्ति खाना बनाता हो उस जोड़ों के दर्द, माइग्रेन और कंधों के दर्द की तकलीफ लगी रहती है साथ ही धन संबंधित परेशानियां भी लगी रहती हैं। घर में धन नहीं टिकता है।

अन्न और धन की कमी नहीं होती (Vastu Tips Kitchen)

वास्तु विशेषज्ञ की मानें तो पूर्व दिशा में मुख करके भोजन बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में मुख करके ही खाना बनाने से घर में किसी प्रकार से अन्न और धन की कमी नहीं होती है। घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button