भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम हुई दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम कप्तान प्रीति के नेतृत्व में 17 - 25 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीकी जूनियर महिला हॉकी टीम और दक्षिण अफ्रीका-ए टीम का सामना करेगी। रुताजा दादासो को उप-कप्तान की जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।

बेंगलुरु. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दक्षिण अफ्रीका के लिये रवाना हुई। कप्तान प्रीति के नेतृत्व में भारतीय टीम 17 – 25 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीकी जूनियर महिला हॉकी टीम और दक्षिण अफ्रीका-ए टीम का सामना करेगी। रुताजा दादासो पिसल को उप-कप्तान की जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।

प्रीति ने दक्षिण अफ्रीका में खेलने को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “टीम में हर कोई दक्षिण अफ्रीका में खेलने के लिये बहुत उत्साहित है। यह कुछ खिलाड़ियों का पहला दौरा है और हम चुनौती के लिये तैयार हैं। हमने बेंगलुरु के राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में एक बहुत अच्छा शिविर पूरा किया जहां हमें सीनियर टीम को भी करीब से देखने का मौका मिला।”

उन्होंने कहा, “दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये मैच एशिया कप अंडर-21 से पहले एक अच्छा प्रदर्शन दौरा होगा। दक्षिण अफ्रीका में ये मैच हमें उन क्षेत्रों को समझने में मदद करेंगे जिनमें सुधार की आवश्यकता है।” भारतीय लड़कियां 17, 18 और 20 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका की अंडर-21 टीम से भिड़ेंगी जबकि 24 और 25 फरवरी को उनका सामना दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम के खिलाफ होगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button