विवाहिता का इंतकामः खुद के साथ परिवार के 4 सदस्यों को जिन्दा जलाकर मार डाला

दरभंगा
बिहार में पति की दूसरी शादी से नाराज एक विवाहिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा परिवार तबाह हो गया। दो की जिन्दा जलकर मौत हो गई जिन पर रोने वाला भी नहीं है। वहीं परिवार के दो सदस्य गंभीर हालत में इलाजरत हैं। घटना सुपौल बाजार के शेखपुरा मोहल्ले की है। शनिवार की सुबह उसने परिवार के चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें झुलसने से महिला और उसकी सास की मौत हो गयी, जबकि उसका पति और सौतन घायल हैं। इन दोनों को इलाज के लिए पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच में इन दोनों की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है।

मृतकों में बीबी परवीन (35) व उसकी सास रुफैदा खातून (45) हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि शेखपुरा मोहल्ला निवासी प्लम्बर मिस्त्री खुर्शीद आलम ने 10 साल पहले गांव में ही बीबी परवीन से शादी की थी। संतान नहीं होने पर दो साल पहले खुर्शीद ने पड़ोस के गांव में रोशनी खातून से दूसरी शादी की। बीबी परवीन दूसरी शादी का शुरू से ही विरोध कर रही थी। उसने अपने पति खुर्शीद को कई बार चेतावनी दी थी कि इसका अंजाम बुरा होगा। इसे लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ था।

शनिवार की सुबह बीबी परवीन ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की। इधर, क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना होने से लोग स्तब्ध हैं। हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है। दो लोगों की मौत पर परिवार में रोने वाला भी कोई नहीं है।

 

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button